यूपी बोर्ड में टॉप करने वाली आस्था सिंह का मुंह मीठा करातीं उनकी मां।
- फोटो : अमर उजाला
वह दिन में छह से आठ घंटे पढ़ाई करती हैं। नैनी स्थित श्रमिक बस्ती में परिवार के साथ रहती हैं। इस समय अपने मौसी ज्ञानेंद्र सिंह के यहां कौशाम्बी के महुआरी गांव में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए पूरे परिवार के साथ गई हैं। वह नैनी के श्रीमती डी सिंह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्रा हैं।