फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board : यूपी बोर्ड ने बढ़ाई तिथि, 31 अगस्त तक जमा कर सकेंगे परीक्षा शुल्क

Wed, 21 Aug 2024 07:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गर्मी की छुट्टी के बाद पहली जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए थे। तब पांच अगस्त तक निर्धारित शुल्क में आवेदन लेने थे। इस तिथि तक जो आवेदन नहीं कर पाए थे। वह 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा किए।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 अगस्त तक परीक्षा शुल्क का चालान जमा होगा। उसके बाद पांच सितंबर तक छात्र- छात्राओं का विवरण वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। पहले यह प्रक्रिया 20 अगस्त तक होनी थी। अब तक 10वीं और 12वीं में 53,65,057 विद्यार्थियों ने आवेदन कर दिया है। अब तिथि बढ़ने से बचे हुए अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


गर्मी की छुट्टी के बाद पहली जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए थे। तब पांच अगस्त तक निर्धारित शुल्क में आवेदन लेने थे। इस तिथि तक जो आवेदन नहीं कर पाए थे। वह 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा किए। फिर 20 अगस्त तक उनके विवरण वेबसाइट पर अपलोड हुए। यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अब तक 10वीं के 27,33,728 और 12वीं के 26,31,329 विद्यार्थियों के आवेदन अपलोड हो चुके हैं। लेकिन कुछ विद्यार्थी अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं।

इसलिए शिक्षकों नेताओं ने तिथि बढ़ाने की मांग की थी। उनकी मांग को देखते हुए यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त तक विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क का चालान जमा करना होगा। उसके बाद पांच सितंबर तक इन विद्यार्थियों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। छह से 10 सितंबर तक वेबसाइट पर अपलोड किए गए छात्र-छात्राओं के विवरण की जांच की जाएगी। जांच के बाद 11 से 20 सितंबर तक ऑनलाइन अपलोड विवरण में संशोधन किया जाएगा। इस दाैरान कोई नया नाम नहीं जोड़ा जा सकेगा। उसके बाद सभी आवेदनों की फोटो युक्त नामावली 30 सितंबर तक डीआईओएस कार्यालय में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

परीक्षा शुल्क
  • 10वी के संस्थागत परीक्षार्थियों को 500.75 रुपये।
  • 10वीं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का शुल्क 706 रुपये
  • अतिरिक्त विषय के लिए 206 रुपये
  • 12वीं का परीक्षा शुल्क 600.75 रुपये
  • 12वीं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का शुल्क 806 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें