फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board : डिजिटल के दौर में पढ़ा रहे रील वाली फोटोग्राफी, डेढ़ दशक से आउटडेटेड कोर्स पढ़ा रहा यूपी बोर्ड

Wed, 21 Aug 2024 06:48 PM IST
विनोद सिंह प्रमोद यादव, संवाद न्यूज एजेंसी

सार

यूपी बोर्ड के विद्यालयों में फोटोग्राफी की पढ़ाई इंटरमीडिएट के व्यावसायिक कोर्स के अंतर्गत होती है। प्रयागराज के चार विद्यालयों सेवा समिति विद्या मंदिर, डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, नवीन महिला सेवा सदन और आईकेएम इंटर कॉलेज आनापुर में इसकी पढ़ाई हो रही है।
विज्ञापन
रील फोटोग्राफी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड में फोटोग्राफी से इंटरमीडिएट करने वाले विद्यार्थिर्यों को डेढ़ दशक से आउटडेटेड कोर्स पढ़ाया जा रहा है। उनको डार्करूम और रील(फिल्म) वाली फोटोग्राफी सिखाई जा रही है। उनको रील धुलाई के केमिकल बताए जा रहे हैं। जबकि, यह सब पुराने दाैर की तकनीक हो गई है। अब इनका प्रयोग ही नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड के विद्यालयों में फोटोग्राफी की पढ़ाई इंटरमीडिएट के व्यावसायिक कोर्स के अंतर्गत होती है। प्रयागराज के चार विद्यालयों सेवा समिति विद्या मंदिर, डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, नवीन महिला सेवा सदन और आईकेएम इंटर कॉलेज आनापुर में इसकी पढ़ाई हो रही है। ऐसे ही प्रदेश के सभी जिलों के कुछ विद्यालयों में ही यह विषय है। प्रत्येक विद्यालय में इस विषय में पंजीकरण 10 से 15 विद्यार्थियों के हैं। डेढ़ दशक पहले तक इसकी पढ़ाई का क्रेज था, लेकिन डिजिटल फोटोग्राफी के दाैर में पाठ्यक्रम नहीं बदला तो पढ़ने वालों की संख्या कम हो गई है।

11वीं और 12वीं में फोटोग्राफी के पांच-पांच प्रश्न पत्रों की परीक्षा होती है। इसमें डार्करूम, रंगों के प्रति सुग्राहिता, फोटोग्राफिक पेपर, कृत्रिम प्रकाश, ब्लैक एंड व्हाइट फोटो, कलर ताप, फाेटाग्राफिक रसायन, फिल्म प्रोसेसिंग, डेवलपर, निगेटिव, रिडेक्शन, डेवलपर पर प्रभार, अंडर और ओवर डेवलपमेंट, प्रिटिंग आदि पढ़ाया जा रहा है। इसकी पढ़ाई कर करने वालों को बाजार में न तो रील मिलती है और न ही डार्क रूम की सामग्री। ऐसे में उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा कैसे होती होगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, 90 के दशक से डिजिटल का दाैर आया और 2010 तक बाजार में हावी हो गया। डिजिटल कैमरे अब ऐसा छाया कि बाजार से रील का कारोबार ही बंद हो गया है। अब रील का निर्माण ही बंद हो गया है। मोबाइल कैमरे ने तो हर किसी को फोटोग्राफर बना दिया। इस बदलाव के बावजूद यूपी बोर्ड ने अपना पाठ्यक्रम नहीं बदला। संवाद

फोटोग्राफी का पाठ्यक्रम बदलने की मांग लंबे समय से हो रही थी। डेढ़ दशक से यह पाठ्यक्रम आउटडेटेड हो गया है। अब यूपी बोर्ड में पाठ्यक्रम बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत इसमें बदलाव करते हुए डिजिटल फोटोग्राफी को भी शामिल किया जाएगा। - शिवानी यादव, फोटोग्राफी शिक्षिका, डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें