पांच साल से घट रही थी संख्या, इस बार बढ़े 6.85 लाख विद्यार्थी
यूपी बोर्ड की परीक्षा में पिछले पांच सालों से विद्यार्थियों की संख्या कम हो रही थी। इस बार पिछले साल की तुलना में लगभग 6.85 लाख अधिक विद्यार्थियों पंजीकरण कराया है। साल 2022 में कुल 51 लाख 92 हजार 689 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। लेकिन परीक्षा में 47 लाख 75 हजार 749 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इस बार परिक्षार्थियों की बढ़ी हुई संख्या यूपी बोर्ड के लिए राहत देने वाली है।
परीक्षा फार्म की तिथि बढ़ाने की मांग
सर्वदलीय पार्षद, पूर्व पार्षद जन कल्याण संस्था ने सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को ज्ञापन देकर यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग किया है। बृहस्पतिवार को ज्ञापन देने वालों में शामिल शिव सेवक सिंह, चंद्र प्रकाश गंगा, कमलेश सिंह ने कहा कि आर्थिक अभाव के चलते तमाम बच्चे परीक्षा फार्म नहीं भर पाएं है। ऐसे में रजिस्ट्रेशन कराने की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की है।