फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023: ध्यान से भरें ओएमआर शीट, गलती पड़ेगी परीक्षार्थियों को भारी

Thu, 19 Jan 2023 02:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में दसवीं के विद्यार्थियों की हर विषय में 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसका उत्तर अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट पर देना है। ओएमआर शीट की जांच कंप्यूटर से होगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में दसवीं के विद्यार्थियों की हर विषय में 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसका उत्तर अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट पर देना है। ओएमआर शीट की जांच कंप्यूटर से होगी। ऐसे में इसे भरने में जरा सी भी चूक परीक्षार्थियों को भारी पड़ सकती है।

विज्ञापन


किसी भी गलती पर ओएमआर शीट की जांच नहीं हो पाएगी और अभ्यर्थी को अंक नहीं मिलेगा। परिषद ने ओएमआर शीट का नमूना और इसे भरने के निर्देश वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। ताकि इसे पढ़ और देखकर ओएमआर शीट भरने का सही तरीका सीख लें।

ओएमआर उत्तर पत्रक को भरने के लिए केवल काले या नीले बॉल प्वाइंट पेन से सही गोले को गहरे निशान से भरें। ओएमआर शीट में सही गोला कैसे भरना है। यह दिया गया है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर, उत्तर पत्रक में दिए गए क्रमांक के सामने संबंधित गोले में निशान लगाकर देना है। हर प्रश्न के चार विकल्प होंगे।

सही विकल्प के सामने वाला गोला भरना है। ओएमआर शीट पर सभी प्रविष्टियां सावधानीपूर्वक भरें, उसमें कटिंग, ओवरराइटिंग कदापि न करें। ओएमआर शीट पर व्हाइटनर, ब्लेड से खुरचे नहीं, अन्यथा उत्तर का मूल्यांकन नहीं होगा। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर केवल एक ही पूरे गोले में गहरा तथा पूरा निशान लगाकर दें।

विज्ञापन


उत्तर के लिए दिए गए सही गोले में ही निशान लगाएं। ओएमआर शीट पर अन्य कहीं कोई निशान न लगाएं। ओएमआर शीट में प्रश्न पत्र सीरीज के दोनों अक्षर अंग्रेजी के कैपिटल लेटर में भरना है। साथ ही संबंधित गोले को भी सही-सही भरें। यदि प्रश्न पत्र में उसके सीरीज का उल्लेख नहीं है तो इस प्रकार के प्रश्नपत्रों के संबंध में ओएमआर उत्तर पत्रक पर प्रश्न पत्र सीरीज में कुछ नहीं भरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें