अंतिम तिथि तक हाईस्कूल में 31, 06, 156 संस्थागत और 10, 302 विद्यार्थियों ने व्यक्तिगत परीक्षा फार्म भरा है। यानी हाईस्कूल की परीक्षा में 31, 16, 458 विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं बारहवीं में 25, 68, 367 ने संस्थागत और 1,82, 504 यानी कुल 27,50,871 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में इस बार दसवीं और बारहवीं के कुल 58,67, 329 विद्यार्थी शामिल होंगे। पिछले साल की तुलना में इस बार लगभग आठ लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पिछले साल यह संख्या 50, 19, 223 विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म भरा था। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए दसवीं और बाहरवीं के विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर बीत गई है।
विज्ञापन
अंतिम तिथि तक हाईस्कूल में 31, 06, 156 संस्थागत और 10, 302 विद्यार्थियों ने व्यक्तिगत परीक्षा फार्म भरा है। यानी हाईस्कूल की परीक्षा में 31, 16, 458 विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं बारहवीं में 25, 68, 367 ने संस्थागत और 1,82, 504 यानी कुल 27,50,871 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए हैं। यानी दसवीं और बारहवीं में कुल 58,67, 329 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए हैं। वहीं 09 वीं और 11 वीं में क्रमश: 29, 79, 856 व 22, 58,888 यानी कुल 52, 38,744 विद्यार्थियों ने अंग्रिम पंजीकरण कराया है।
पिछले साल की अपेक्षा इस बार नौवीं और ग्यारहवीं में अग्रिम पंजीकरण की संख्या में लगभग साढ़े लाख की कमी आई है। हालांकि पिछले पांच सालों से यूपी बोर्ड में परीक्षार्थियों की कमी संख्या में लगातार कमी आ रही थी। लेकिन इस बार संख्या में वृद्धि हुई है। इसके पीछे वजह माना जा रहा है कि कोरोना के चलते बड़ी संख्या में अन्य बोर्डों के विद्यार्थियों ने यूपी बोर्ड के कॉलेजों में दाखिला कराया है।