हाईस्कूल और इंटर की अंकसुधार की परीक्षा दो पालियों में होगी। उत्तर प्रदेश में 590 केंद्रों पर होगी परीक्षा आयोजित की गई है। जिले में बनाए गए हैं आठ केंद्र।
यूपी बोर्ड 2021 की अंकसुधार परीक्षा आज शनिवार से शुरू होगी। परीक्षा छह अक्तूबर चलेगी। सूबे में अंकसुधार परीक्षा के लिए लगभग 79 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इसके लिए 590 केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली में सुबह आठ बजे से सवा दस बजे तक हाईस्कूल और दूसरी पाली में 02 बजे सवा चार बजे तक इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है उनमें