फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

up assembly election 2022 : 351 संवेदनशील केंद्रों पर तैनात होंगे स्नाइपर, अत्याधुनिक असलहों से लैस होंगे जवान

Sat, 26 Feb 2022 10:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अत्याधुनिक असलहों से लैस यह जवान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने में पूरी तरह सक्षम होंगे। इसके अलावा सभी मतदेय स्थलों पर अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : ड्यूटी के इंतजार में बैठे सिपाही। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांचवें चरण के विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए तगड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। अन्य इंतजामों के साथ ही इस बार चिह्नित किए गए 351 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर स्नाइपर तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन




अत्याधुनिक असलहों से लैस यह जवान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने में पूरी तरह सक्षम होंगे। इसके अलावा सभी मतदेय स्थलों पर अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं।



जिले में कुल 12 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। इसके लिए दो हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जबकि पांच हजार से ज्यादा मतदेय स्थल स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन




इनमें से कुल 351 मतदान केंद्र संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। पिछले चुनावों में हुई घटनाओं, संबंधित क्षेत्रों में आपराधिक तत्वों, पाबंद किए गए लोगों की संख्या के आधार पर इन केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।



इन केंद्रों पर सुरक्षा के लिहाज से विशेष चौकसी बरती जाने का निर्णय लिया गया है। इन केंद्रों पर अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ ही स्नाइपर भी तैनात किए जाएंगे।



अत्याधुनिक असलहों से लैस यह जवान हाई अलर्ट मोड पर रहेंगे और किसी भी अप्रिय स्थिति में त्वरित कार्रवाई करेंगे। पुलिस अफसरों का कहना है कि मतदान को प्रभावित करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। चुनाव ड्यूटी में तैनात जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि उपद्रव करने वालों पर त्वरित कार्रवाई करें।

चार से ज्यादा बूथों वाले केंद्र होंगे टुकड़ियों के जिम्मे
बड़े मतदान केंद्र यानी ज्यादा बूथों वाले मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बल की टुकड़ियां तैनात की जाएंगी। टुकड़ियों में शामिल जवान न सिर्फ मतदान केंद्र के भीतर बल्कि बाहर भी 50 मीटर की परिधि में होने वाली गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखेंगे।



पुलिस अफसरों ने बताया कि चार बूथ वाले मतदान केंद्र पर अर्धसैनिक बल की आधा सेक्शन, पांच से सात बूथ वाले केंद्रों पर एक सेक्शन और आठ से ज्यादा बूथ वाले केंद्रों पर डेढ़ सेक्शन अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है।

तीन हजार से ज्यादा बूथों पर वेबकॉस्टिंग
पुलिस अफसरों ने बताया कि जिले में कुल तीन हजार से ज्यादा बूथों पर वेबकॉस्टिंग की जाएगी। यह वह बूथ हैं संवेदनशील और अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। इनमें बूथ के भीतर और बाहर कैमरे लगाए गए हैं जिनके जरिए मतदान प्रक्रिया की लाइव फीड जिला निर्वाचन नियंत्रण कक्ष के माध्यम से राज्य व केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी।




इसका ट्रायल दो दिन पहले ही कर लिया गया है। उधर जिला निर्वाचन नियंत्रण कक्ष में बैठे अफसर भी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए रखेंगे। इसके अलावा 200 से ज्यादा बूथों पर वीडियोग्राीफी कराई जाएगी।
विज्ञापन

शाम को ही मुस्तैद हुई फोर्स
अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ ही बाहर से आई पुलिस फोर्स शनिवार शाम से ही मुस्तैद हो गई। जवानों को सुबह ही रवाना कर दिया गया था जो शाम तक अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंच गए। शाम को मतदान केंद्राें पर ही उन्हें एक बार फिर दिशा-निर्देश जारी किए गए और इसकेबाद से जवानों ने मोर्चा संभाल लिया।



फैक्ट फाइल
कुल विधानसभा सीट- 12
मतदान केंद्र- 2236
मतदान स्थल- 5080
कुल मतदाता- 46,27,545
कुल प्रत्याशी- 169
संवेदनशील मतदान केंद्र- 351
संवेदनशील बूथ- 759
वेबकॉस्टिंग- 3072
वीडियोग्राफी- 240
जोन-47
सेक्टर-378


संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। अर्धसैनिक बलों के साथ ही पुलिस फोर्स के अलावा क्यूआरटी भी शनिवार शाम से सक्रिय कर दी गई हैं। लोगों से अपील है कि वह भयमुक्त होकर और बिना किसी प्रलोभन में आए अपने मताधिकार का प्रयोग करें। - अजय कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें