विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह रहे उमेश पाल की हत्या के बाद नेताओं का उमेश पाल के घर आने का सिलसिला जारी है। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने मंगलवार को धूमनगंज स्थित उमेश पाल के आवास पर पहुंचकर उनकी मां और पत्नी को ढांढस बंधाया।
विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह रहे उमेश पाल की हत्या के बाद नेताओं का उमेश पाल के घर आने का सिलसिला जारी है। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने मंगलवार को धूमनगंज स्थित उमेश पाल के आवास पर पहुंचकर उनकी मां और पत्नी को ढांढस बंधाया। एसपी सिंह बघेल को देखकर उमेश पाल की मां शांति पाल फूट-फूटकर रोने लगीं। बघेल ने उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी सिंह बघेल ने कहा कि हत्यारों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
यह जघन्य कृत्य है। जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है उसकी सजा आरोपियों को भुगतनी ही पड़ेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मामले का संज्ञान लिया है। पीड़ित परिवार को न्याय जरूर दिलाया जाएगा।