फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : इलाहाबाद विवि के पीसीबी और हालैंड हाल हॉस्टल के छात्र भिड़े, जमकर हुई मारपीट, एक छात्र घायल

Tue, 28 Feb 2023 01:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ भवन के सामने पीसीबी और हालैंड हर छात्रावास के अंतवासियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। कक्षा में धक्का-मुक्की की घटना के बाद छात्रसंघ भवन के सामने दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि छात्रसंघ भवन पर हालैंड हाल और पीसीबी हास्टल के छात्रों के बीच मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ भवन के सामने पीसीबी और हालैंड हर छात्रावास के अंतवासियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। कक्षा में धक्का-मुक्की की घटना के बाद छात्रसंघ भवन के सामने दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे और राड चले। मारपीट की घटना में वैभव नाम पर छात्र घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अभी तक किसी भी तरफ से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मारपीट किस कारण से हुई इसका भी फिलहाल पता नहीं चल पा रहा है। मारपीट के चलते मौके पर अफरातफरी मची रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें