फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बेकाबू ट्रक ने पुलिस की जीप को मारी टक्कर, दरोगा सहित दो राहगीर घायल

Sat, 07 Oct 2023 11:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शुक्रवार आधी रात के बाद मेजा रोड कस्बे में मेजा पुलिस जीप से गश्त पर थी। इसी दौरान मिर्जापुर की तरफ से आ रहा बेकाबू ट्रक पुलिस की जीप में टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। जीप में बैठे दरोगा अशोक यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त मेज पुलिस की जीप। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार देर रात बेकाबू ट्रक ने पुलिस की जीप में टक्कर मार दी। हादसे में एक दरोगा सहित दो राहगीर घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक समेत चालक को पकड़ लिया है। दरोगा समेत तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मेजा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार आधी रात के बाद मेजा रोड कस्बे में मेजा पुलिस जीप से गश्त पर थी। इसी दौरान मिर्जापुर की तरफ से आ रहा बेकाबू ट्रक पुलिस की जीप में टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। जीप में बैठे दरोगा अशोक यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें तत्काल मेजा सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शहर के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस की जीप में टक्कर मारने के बाद ट्रक की चपेट में दो राहगीर भी आ गए। जिससे वह भी जख्मी हो गए। उनके परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए शहर लेकर चले गए। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी कर कठौली गांव के समीप ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें