फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड : चकिया, कसारी-मसारी में 25 थानों की फोर्स ने रात में दी दबिश, मचा रहा हड़कंप

Sun, 05 Mar 2023 01:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चकिया, कसारी मसारी इलाके में शुक्रवार देर रात सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब 25 थानों की फोर्स ने एक साथ इलाके के कई घरों में दबिश दी। गहरी नींद में सो रहे इलाकाई लोगों में हड़कंप मच गया। अतीक और अशरफ से मुलाकात करने वालों की खोजबीन पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
Prayagraj News : कसारी मसारी में तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकिया, कसारी मसारी इलाके में शुक्रवार देर रात सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब 25 थानों की फोर्स ने एक साथ इलाके के कई घरों में दबिश दी। गहरी नींद में सो रहे इलाकाई लोगों में हड़कंप मच गया। अतीक और अशरफ से मुलाकात करने वालों की खोजबीन पुलिस कर रही है। चकिया, कसारी मसारी क्षेत्र में पुलिस की कई टीमों ने डेरा डाल दिया। पुलिस के पास संदिग्धों की सूची थी, जिनकी खोजबीन के लिए कई घरों में दबिश डाली गई।

दरअसल पुलिस ने साबरमती जेल से अतीक के मिलने जाने वालों और बरेली जेल में अशरफ से मिलने वालों की सूची बनाई है। पुलिस ऐसे लोगों को ही खोज रही है, जिन्होंने पिछले महीनों में अतीक और अशरफ से जेल में जाकर मुलाकात की थी। इसके अलावा जो लोग पकड़े गए हैं, उनसे पूछताछ में जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उन्हें भी खोजा जा रहा है।

विज्ञापन


चकिया और कसारी मसारी के अलावा राजरूपपुर और धूमनगंज इलाकों से अधिकांश लोग फरार हो गए हैं। जिनका अतीक से संबंध नहीं है, वे भी भागे हुए हैं। ऐसे में पुलिस के सामने काफी मुश्किल आ रही है। चकिया के अलावा पुलिस ने चौफटका, मरियाडीह और हटवा इलाकों में भी दबिश दी। पुलिस ने शुक्रवार को कुछ लोगों को छोड़ा भी। उन्हें हिदायत दी गई है कि वे शहर छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। पूछताछ के लिए जब भी बुलाया जाएगा। उन्हें थाने आना पड़ेगा।

विज्ञापन

लखनऊ टोल प्लाजा पर दिखी संदिग्ध कार, एक टीम भेजी गई

लखनऊ में पीजीआई के पास टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को 25 फरवरी को एक संदिग्ध कार जाती हुई दिखी है। उसमें बैठे दो लोगों की फोटो दो शूटरों से मिलती जुलती है। जांच के लिए पुलिस की एक टीम लखनऊ भेजी गई है।

उमेश पाल की 24 फरवरी की शाम हत्या के बाद पुलिस ने प्रयागराज और आसपास के जिलों के टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज चेक कराई थी। पुलिस का मानना था कि शूटर किसी गाड़ी से ही फरार हुए होंगे। 25 फरवरी को लखनऊ में पीजीआई टोल प्लाजा के पास को एक कार जाती हुई दिख रही है। उसमें बैठे दो लोगों के चेहरे शूटरों से मिलते जुलते हैं। जांच के लिए पुलिस की एक टीम लखनऊ भेज दी गई है। कार नंबर का पता चल गया है। जल्द ही कार मालिक को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें