फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Case: 'अतीक को फांसी दो-फांसी दो' के लगे कोर्ट में नारे, माफिया को जूते की माला पहनाने पहुंचा वकील

Tue, 28 Mar 2023 01:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अतीक अहमद को जब कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया तो एक वकील वहां जूतों की माला लिए खड़ा हो गया और कहा कि जब तक वह अतीक को ये माला न पहना ले तब तक वहां से नहीं जाएगा।
विज्ञापन
अतीक को वकील ने दिखाए जूते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज नैनी सेंट्रल जेल से अतीक अहमद, अशरफ और फरहान को भारी सुरक्षा के बीच पुलिस जैसे ही एमपी एमएलए कोर्ट लेकर पहुंची अधिवक्ता वरुण देव पाल जूते की माला निकालकर अतीक अहमद के प्रिजन वैन के सामने आ गए और अतीक विरोधी नारे लगाने लगे। इसके साथ ही जब अतीक को कोर्ट रूम ले जाया जा रहा था तो पूरे परिसर में वकील फांसी दो फांसी दो और अतीक अहमद मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।

विज्ञापन


मीडियाकर्मियों के पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, हम अतीक अहमद को फांसी की सजा या उम्र कैद की सजा की मांग कर रहे हैं। जैसे ही अतीक अहमद और उनके सहयोगियों को सजा होगी हम उनको जूते की माला पहनाएंगे, इसलिए पहले से ही जूते की माला तैयार कर ली है।

उनका कहना है कि उमेश पाल हम लोगों का भाई था और इन लोगों ने जिस तरह उसकी हत्या की है उससे हम अधिवक्ता काफी आहत हैं और हम अधिवक्ता पूरे परिवार के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन


मीडियाकर्मियों ने सवाल किया कि अतीक अहमद माफिया है, डर नहीं लगता पर वकील वरुण ने कहा कि हम पाल बिरादरी से हैं। हम लोग गाय भैंस बकरी चराने वाले हैं। हम लोगों को अब किसी से डर नहीं लगता है। अगर मौका दिया जाएगा तो हम लोग अतीक अहमद से अकेले ही निपट लेंगे और अतीक अहमद का किसी तरह भय प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश में नहीं रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें