पुलिस ने अज्ञात कार सवारों पर केस दर्ज कर लिया है। आदर्श भदौरिया लालापुर व सत्यम कुशवाहा रीवा का रहने वाला है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पिछले दिनों हुए विरोध प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था जिस पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी।
सिविल लाइंस में नाजरेथ अस्पताल के पास कार से बाइक टकराने के विवाद में दो छात्रों की पिटाई कर दी गई। उन्हें पिस्टल की बट से पीटा गया। गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने अज्ञात कार सवारों पर केस दर्ज कर लिया है। आदर्श भदौरिया लालापुर व सत्यम कुशवाहा रीवा का रहने वाला है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पिछले दिनों हुए विरोध प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था जिस पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी। दोनों शुक्रवार रात स्कूटी से लौट रहे थे। नाजरेथ अस्पताल के पास आगे चल रही क्रेटा कार में सवार लोगों ने अचानक दरवाजा खोल दिया।
विज्ञापन
इससे वह स्कूटी समेत कार से टकरा गए। इसके बाद कारसवारों ने दोनों को रोककर पीटना शुरू कर दिया। पिस्टल निकालकर बट से पिटाई की। गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। राहगीर जुटे तो हमलावर भाग निकले। आरोप है कि उन्होंने फायरिंग की।
सूचना पर कर्नलगंज व सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। बाद में घटनास्थल की जानकारी पर उन्हें सिविल लाइंस थाने लाया गया। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फायरिंग की बात गलत है। मारपीट हुई है। सीसीटी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।