इलाकाई पुलिस ने सोमवार को बाइक सवार दो चेन स्नेचर समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से चोरी की एक स्प्लेंडर बाइक व स्कूटी तथा 5500 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने चारों अपराधियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर नैनी जीतेंद्र सिंह ने बताया कि इंदलपुर पावर हाउस, एग्रीकल्चर के समीप से सोमवार को दो चेन स्नेचरों यशवंत कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी मुंडीचक, नैनी व बबलू पाल पुत्र सालिक राम पाल निवासी डांडी, नैनी को गिरफ्तार किया गया। उनके पास जामा तलाशी के दौरान 5500 रुपए नकद व चोरी की बिना नंबर की स्पलेंडर बाइक बरामद की गई।
पूछताछ में पता चला कि 27 अक्तूबर को उन दोनों बसंत बिहार कालोनी, महेवा पूरब पट्टी से बाइक चोरी की थी। उसके बाद उसी से वह दोनों छिनैती करते थे। उनके खिलाफ नैनी कोतवाली में ही लूट छिनैती समेत कुल चार आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।
इसी क्रम में एडीए के पाठक मार्केट के पास से पुलिस ने दो शातिर चोरों असगर शेख पुत्र सुद्दीन शेख निवासी लाल कालोनी, हनुमान मंदिर के सामने, करेली व रिषभ श्रीवास्तव पुत्र दिलीप श्रीवास्तव निवासी एडीए कालोनी, नैनी हैं। उनके पास से चोरी की एक बिना नंबर की प्लेजर स्कूटी काले रंग की बरामद की गई है। फिलहाल इन दोनों काकोई आपराधिक रिकार्ड पुलिस को नहीं मिला है।