फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएसएल के रिटायर्ड कर्मचारी के घर 20 लाख की चोरी

विज्ञापन
नैनी के लेबर कालोनी में हुई 20 लाख की चोरी के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल करते हुए, क - फोटो : NAINI
विज्ञापन
.......................................................................
विज्ञापन

फोटो है:
टीएसएल के रिटायर्ड कर्मचारी के घर से 20 लाख की चोरी
रिश्तेदार की शादी में शामिल होने परिवार सहित गए थे गाजीपुर
ताला तोड़कर चार लाख नकदी, 3 किग्रा. चांदी व 100 चांदी के सिक्के ले उड़े चोर
फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
नैनी। क्षेत्र के लेबर कालोनी में चोरों के गिरोह ने रात के अंधेरे में टीएसएल के एक रिटायर्ड कर्मचारी का बंद मकान खंगाल डाला। चार लाख रुपये नकदी, तीन किलोग्राम चांदी के जेवर व सैकड़ों चांदी के सिक्के समेत लाखों के सोने चांदी के अन्य जेवरात पार कर गए। सुबह पता चलने पर पहुंचे आनन-फानन में पहुंचे परिवार के लोगों घर की स्थिति देखी तो उनके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई। चोरों ने बड़े इत्मिनान से पूरा घर खंगाल डाला था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शहर से फोरेंसिक टीम बुलाकर मौके की जांच-पड़ताल कराई। हालांकि चोरों के बारे में अभी तक कोई ठोस सुबूत नहीं मिला है।
क्षेत्र के लेबर कालोनी निवासी सुरेश कुमार राय मूलत: गाजीपुर के रहने वाले हैं। वह नैनी स्थित टीएसएल के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उन्हीं के साथ उनका भतीजा विश्वजीत राय भी रहता है। वह 24 जून को भतीजे विश्वजीत राय एवं अन्य परिजनों संग अपने रिश्तेदार नागेंद्र राय के यहां शादी में शामिल होने गाजीपुर गए थे। यहां घर में ताला बंद था। सुरेश कुमार राय ने पड़ोसी संतोष शर्मा को घर की चाभी देकर गए थे और देखरेख करने को कहा था। इधर संतोष शर्मा की तबियत बिगड़ गई, जिससे वह सुरेश के घर सोने नहीं जा पाए। मंगलवार सुबह संतोष घर से बाहर निकले तो देखा कि सुरेश राय के घर का ताला टूटा हुआ है। यह देख वह सन्न रह गए। उन्होंने तत्काल सुरेश राय को फोन करके सूचना दी। चोरी की सूचना पर बुधवार की भोर गाजीपुर से अपने सुरेश ने देखा तो उनके घर का मेन गेट का ताला टूटा था। अंदर कमरे में रखी आलमारी, अटैची और बक्से का ताला टूटा था। सुरेश राय के मुताबिक बक्से में चार लाख रुपये नगद, चांदी के सैकड़ों सिक्के, तीन किग्रा. चांदी, सोने का हार, अंगूठी समेत कई अन्य सामान गायब था। सुरेश के मुताबिक चार लाख नकदी और सोने चांदी के अभूषण को मिलाकर तकरीबन 15 से 20 लाख रुपये तक का सामान चोरी हुआ है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर मौके की जांच पड़ताल कराई और साक्ष्य जुटाए। सुरेश राय की तहरीर पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया है। हालांकि नैनी में बीते तीन महीने में दो दर्जन चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन यहां की जांबाज पुलिस अब तक एक भी घटना का खुृलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

दो लड़कों को लोहे के राड से मारकर सिर फोड़ा
नैनी (ब्यूरो)। क्षेत्र के मिर्जापुर राजमार्ग पर नई बाजार में स्थित साड़ी की दुकान पर बैठे युवक को पड़ोस में फोन करके कुछ लोगों ने बुलाया और उसे पीटकर लहूलुहान कर दिया। भुक्तभोगी ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। क्षेत्र के पंजाबी हाता, झिलमिल कालोनी निवासी शौर्य प्रताप शिल्पकार पुत्र अमित के अनुसार बुधवार को वह अपनी साड़ी की दुकान पर बैठा था। तभी सब्जी मंडी निवासी उसके जानने वाले युवक देवांश शुक्ला ने फोन करके उसे दुकान से बाहर बुलाया। जब वह बाहर गया तो वहां देवांश के साथ कपिल मिश्रा व पीयूष कुमार भी थे। तीनों ने उसे लात घूसों और लोहे के राड से पीटना शुरू कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। उसके बाद धमकी देते हुए हमलावर भाग निकले। इसी क्रम में एडीए कालोनी निवासी शिवम पांडेय पुत्र स्वर्गीय अनिल कुमार पांडेय को मदर टेरेसा स्कूल के पास तीन लड़कों ने लोहे के राड से मारकर सिर फोड़ दिया। इसमें पुलिस ने एक युवक को पकड़ा जरूर था लेकिन शिकायती पत्र न मिलने की वजह से उसे छोड़ दिया।
ट्रेन से कटकर घायल युवक ने दम तोड़ा
नैनी (ब्यूरो)। क्षेत्र के मलहरा रेलवे फाटक के पास मंगलवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से अपना एक हाथ गवाने वाले युवक की इलाज के दौरान बुधवार भोर में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। क्षेत्र के चक लाल मोहम्मद निवासी लवकुश कुमार (19) पुत्र कमलेश कुमार मंगलवार की रात खाना खाकर घर से टहलने के लिए मलहरा फाटक की ओर गया था। मलहरा फाटक के पास वह रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसका एक हाथ कट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंचे परिजन जीआरपी की मदद से उसे लेकर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल गए। जहां इलाज के दौरान भोर में उसकी मौत हो गई। घरवालों ने बताया कि वह चार भाइयों में बड़ा था। उसके पिता रेलवे में संविदा पर सफाई कर्मचारी हैं। मां चंदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
...........................................................................
कंपनी के एमडी पर दर्ज कराई धोखाधड़ी की रिपोर्ट
नैनी (ब्यूरो)। क्षेत्र में स्थित कंपनी ड्रीम एडवांटेज कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के एमडी पर कीडगंज के एक युवक ने जालसाजी एवं धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। कीडगंज के पूरा वल्दी मोहल्ला निवासी शिव शंकर यादव ने ड्रीम एडवांटेज कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर जैनेंद्र प्रसाद के खिलाफ आरोप लगाया है कि उक्त कंपनी में उन्होंने 17 मई 2014 में एक लाख रुपये का बांड एवं 11 अगस्त 2015 में दो लाख रुपये का बांड जमा कराया था। जिसका समय पूरा होने के बाद शिव शंकर कंपनी से अपनी तीन लाख रुपये की जमा की गई पूंजी और उसका ब्याज लेने गया था। जिसे उसे नहीं दिया गया। उसे आज नहीं कल आना कहके टरकाते रहे। हताश होकर उसने अपना हिसाब करने को कहा तो वहां मैनेजिंग डायरेक्टर ने उसे रुपये देने से इनकार कर दिया और धमकी देकर भगा दिया। जिसके बाद शिवशंकर ने नैनी कोतवाली समेत उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। हताश होकर वह कोर्ट की शरण में गया। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
..................................................................
फोटो है:
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने जेल में की पूर्व मंत्री से मुलाकात
नैनी (ब्यूरो)। केंद्रीय कारागार नैनी में बंद पूर्व सपा सरकार में मंत्री एवं विधायक मनोज पारस से मिलने बुधवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानपरिषद सदस्य नरेश उत्तम पटेल, स्थानीय नेताओं के साथ पहुंचे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्ववर्ती बसपा सरकार में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया था और अब भाजपा सरकार ने उन्हें जेल भेज दिया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। उनके साथ पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह, इफ्तिखार हुसैन, इंदू मिश्रा, संगीता मालवीय, कमला यादव, दान बहादुर सिंह मधुर, संतलाल वर्मा, अरुण यादव एडवोकेट, एसपी तिवारी, शांडिल्य, युवराज सिंह पटेल, रवींद्र, अभिनव यादव आदि मौजूद रहे।
...................................................................................
अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
नैनी (ब्यूरो)। क्षेत्र के एग्रीकल्चर पुलिस चौकी प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी ने महेवा पश्चिम पट्टी निवासी रोहित निषाद को 40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसका आबकारी एक्ट में चालान कर दिया गया।
....................................................................................
नगर निगम के कांजी हाउस में गाय की मौत पर हंगामा
नाराज लोगों ने चारा-पानी न देने का आरोप लगाया, की नारेबाजी
गाय की मौत को लेकर लोगों ने काटा हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
नैनी। क्षेत्र के अरैल मोड़ तिराहे पर नगर निगम के कांजी हाउस में बंद की गई आवारा गायों में से एक की बुधवार को मौत हो गई। इसकी जानकारी बुधवार देर शाम जब आस-पास के लोगों को हुई तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। नाराज लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। पता चलने पर इंस्पेक्टर नैनी व सीओ करछना दलबल के साथ पहुंचे। कांजी हाउस का ताला तोड़कर वहां बंद सभी गाय एवं बैलों को बाहर कर दिया गया। हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया।
बता दें कि सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर नगर निगम के लोग अरैल तिराहे पर स्थित अपने कांजी हाउस में बंद कर देते थे। वहां ओम प्रकाश तिवारी नाम के एक कर्मचारी की बतौर मुंशी ड्यूटी लगाई गई है। जिसका काम कांजी हाउस में बंद पशुओं को समय-समय पर चारा पानी देना होता है। बुधवार को उस कांजी हाउस में बंद एक गाय की मौत हो गई। इसकी भनक जब आस-पास के लोगों को लगी तो कुछ ही देर में वहां पर सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ ने आरोप लगाया कि कांजी हाउस में पशुओं को बंद करने के बाद नगर निगम का कोई कर्मचारी यहां झांकने तक नहीं आता। इस भीषण गर्मी में चारा पानी के अभाव में यहां कैद पशु मर रहे हैं। सूचना पर इंस्पेक्टर नैनी वीके सिंह व सीओ करछना सच्चिदानंद पहुंच गए। भीड़ की नाराजगी को देख कांजी हाउस का ताला तोड़वा कर उसमें कैद करीब एक दर्जन गाय, बैल और छोटे जानवरों को बाहर कर दिया गया। इस दौरान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी भी की। सीओ करछना सच्चिदानंद ने बताया कि नगर निगम के लोगों को बुलाया गया था। भीड़ आक्रोशित थी। लोग बता रहे थे कि दो दिन से पशुओं को चारा पानी नहीं दिया गया था। इसलिए भीड़ ने सभी पशुओं को बाहर कर दिया। मृत गाय को वहां से हटवा दिया गया है। हालांकि नगर निगम के पशुधन अधिकारी डा. धीरज गोयल स्थानीय लोगों के आरोपों को मानने को तैयार नहीं हुए। उनका कहना था कि कांजी हाउस में पशुओं के चारे पानी की सारी व्यवस्था है।
विज्ञापन

.....................................................................................................
अवैध प्लाटिंग पर पीडीए का चला बुल्डोजर, नौ मकान सील
नैनी (ब्यूरो)। बुधवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से नैनी क्षेत्र में अवैध रूप से हो रही प्लाटिंग एवं निर्माण कार्य पर कार्रवाई की गई। नैनी के देवरख एवं चकबबुरा अलीमाबाद में बिना मानचित्र को स्वीकृत कराए की गई लगभग 100 बीघे की अवैध प्लाटिंग को प्राधिकरण के बुल्डोजर ने ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही उक्त दोनों गांवों में बिना मानचित्र पास कराए बनाए गए नौ भवन को सील कर दिया गया। यह अभियान विशेष कार्याधिकारी आलोक पांडेय के नेतृत्व में चलाया गया। उनके साथ क्षेत्रिय अभियंता ललित राम, अश्विनी मिश्र, भवन निरीक्षक कुंवर आनंद, प्रवर्तन दल टीम एवं पुलिस फ ोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें