फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज ; घर वालों से परेशान प्रेमी युगल ने खाया जहर, किशोरी की मौत, युवक की हालत नाजुक

Sun, 24 Mar 2024 02:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तेंदुई गांव निवासी कमलेश के बेटे नीरज का प्रेम प्रसंग गांव की ही एक लड़की से चल रहा था। लड़की का घर नीरज के घर से करीब 500 मीटर दूरी पर ही था। दोनों एक ही बिरादरी के थे। लड़की की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है, जबकि लड़का 18 वर्ष का है। दोनों एक दूसरे से छिप-छिपकर मिलते थे।
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने जहर खाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौंधियारा थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव में घर वालों की बंदिशों से परेशान प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजन दोनो को पास के अस्पताल ले गए, जहां लड़की को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि युवक का उपचार एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

 


 


 

विज्ञापन

 

 

 

तेंदुई गांव निवासी कमलेश के बेटे नीरज का प्रेम प्रसंग गांव की ही एक लड़की से चल रहा था। लड़की का घर नीरज के घर से करीब 500 मीटर दूरी पर ही था। दोनों एक ही बिरादरी के थे। लड़की की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है, जबकि लड़का 18 वर्ष का है। दोनों एक दूसरे से छिप-छिपकर मिलते थे। जानकारी होने पर घर वालों ने मना किया तो दोनों ने भागने की योजना बनाई। बताया जाता है कि रविवार की रात नीरज ने लड़की को अपने घर पर बुलाया था।

 

आधी रात चोरी से लड़की नीरज के घर पहुंची। दोनों भागने की योजना बना रहे थे लेकिन उन्हें डर सता रहा था कि कहीं पकड़ न लिए जाएं। इसके डर से दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। छत पर ही दोनों अचेत हो गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब परिजन छत पर गए। दोनों को अचेत देख परिवार के लोग सन्न रह गए। आनन फानन स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां लड़की को मृत घोषित कर दिया गया। युवक को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर  गांव में तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें