फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन मैनेजरों ने की टीटीई की पिटाई, आरपीएफ के सामने जड़े थप्पड़; देखें वीडियो

Wed, 09 Apr 2025 01:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन मैनेजरों ने एक टीटीई की पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रेलवे ने मामले में जांच बैठा दी है। जिस समय टीटीई को थप्पड़ मारे गए, उस वक्त आरपीएफ भी वहां मौजूद थी।
विज्ञापन
Train managers beat up TTE - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन पर रविवार की दोपहर प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन मैनेजर एवं अन्य रेलकर्मियों ने एक टीटीई की पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूत्रों के मुताबिक वीडियो रेलमंत्री तक भी भेजा गया।
विज्ञापन


वीडियो में आरपीएफ कर्मियों की मौजूदगी में ही ट्रेन मैनेजर एक टीटीई को लगातार थप्पड़ मार रहे हैं। फिलहाल रेल मंत्रालय तक मामला पहुंच जाने के बाद उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने इस मामले में जांच बैठा दी है।

बताया जा रहा है कि प्रयागराज आ रही मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में टीटीई एमके पोद्दार की ड्यूटी सतना से प्रयागराज के लिए लगी थी। आरोप है कि टीटीई ने प्रयागराज दुरंतो एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग के दौरान गार्ड कोच में भी जांच की। 
विज्ञापन


इस दौरान ट्रेन मैनेजर जगदीश प्रसाद ने इसका विरोध किया। वहीं से उनका विवाद बढ़ गया। झगड़े के बाद ट्रेन मैनेजर ने फोन पर इसकी सूचना प्रयागराज जंक्शन पर अपने कुछ साथियों को दी। दोपहर 12.50 बजे के आसपास जैसे ही दुरंतो प्रयागराज जंक्शन पर पहुंची तो टीटीई को प्लेटफॉर्म पर उसके साथियों ने घेर लिया और थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए।
 

आरपीएफ के सामने की टीटीई की पिटाई
खास बात यह रही जिस समय टीटीई की पिटाई हो रही थी, वहां मौके पर आरपीएफ भी मौजूद रही। कुछ ही देर में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि बाद में आरपीएफ ने किसी तरह टीटीई को बचाया और थाने ले जाकर मेडिकल जांच कराई।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो से होगी आरोपियों की पहचान
टीटीई की ओर से घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन देर शाम तक किसी कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बारे में सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला का कहना है कि यह मामला गंभीर है। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से आरोपी कर्मचारियों की पहचान की जाएगी। डीओएम को जांच का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें