फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रक से कुचलकर परिवार के तीन बच्चों समेत चार की मौत, बैक करते समय हुआ एक्सीडेंट

Wed, 09 Apr 2025 12:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Accident In Prayagraj: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, इनमें तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
प्रयागराज में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के नैनी थाना इलाके में नए यमुना पुल के पास निर्माणाधीन रेलवे पावर हाउस के पास बुधवार तड़के 3:00 के पास के यहां पर गिट्टी लादकर चालक ट्रक लेकर पहुंचा। 

इसके दौरान ट्रक बैक करते समय तीन बच्चों के साथ मजदूर छोटेलाल (45 ) पुत्र देवशरण चपेट में आ गए। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


मृतक शंकरगढ़ थाना इलाके के कपारी गांव का रहने वाला था। थाना प्रभारी नैनी वैभव सिंह ने बताया कि गाड़ी को थाने लाया गया है, मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन

मृतक और उसका परिवार यहां पर बन रहे पावर हाउस में काम करता था। बच्चों का नाम अभी नहीं मिल पाया है, परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद नाम स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें: यूपी में बजरंग दल नेता का मर्डर: गला काटकर हत्या, लाश को दबाने के लिए कमरे में खोदा था गड्ढा; ये था पूरा प्लान




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें