फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी बस में फ्री सफर के लिए लिया लखनऊ का टिकट, उतरीं कुंडा में

Sun, 22 Aug 2021 10:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • रविवार की शाम तक 35 हजार से ज्यादा महिलाएं कर चुकी थीं रोडवेज बसों में फ्री सफर
  • भीड़ की वजह से रोडवेज को चलानी पड़ी अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
Prayagraj News : रोडवेज बस में यात्रा करती महिलाएं। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा बंधन के अवसर पर रोडवेज बसों में रविवार को हजारों महिलाओं ने फ्री में सफर किया। इस दौरान एसी बसों में सफर के लिए ज्यादा मारामारी रही। लखनऊ जाने वाली एसी बसों का निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव होने की वजह से कुछ महिला यात्रियों ने लखनऊ का टिकट कंडक्टर से लिया, लेकिन जब बस चली तो उसमें से कुछ महिलाएं लालगोपालगंज उतरीं तो कुछ कुंडा में। इस दौरान रोडवेज द्वारा यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिन भर 130 अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया।
विज्ञापन


योगी सरकार सत्ता में आने के बाद से ही रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में फ्री सफर करवा रही है। रविवार को भी ऐसा ही हुआ। सिविल लाइंस बस स्टेशन पर लखनऊ जाने वाली एसी जनरथ बस में कुछ महिलाएं सवार हो गईं। एसी बस का स्टॉपेज ऊंचाहार, रायबरेली और लखनऊ होने की वजह से उन महिलाओं ने कहा कि उन्हें लखनऊ जाना है। महिलाओं को मैनुअली टिकट मुहर लगाकर दिया गया, लेकिन महिलाएं लालगोपालगंज और कुंडा में बस रुकवा कर उतर गई।

बस कंडक्टर ने कहा कि ऊंचाहार के पहले बस नहीं रुकेगी तो विवाद भी हुआ। बाद में बस रोकनी ही पड़ी। इससे बस में सफर करने से वे यात्री वंचित रह गए हैं जिन्हें लखनऊ ही जाना था। इसके पूर्व शनिवार रात 12 बजे से ही बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। रविवार शाम तक रोडवेज प्रयागराज रीजन में 35 हजार महिला यात्री फ्री में सफर कर चुकी थी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर रूट पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा रही। सुबह कानपुर रूट पर भी भीड़ रही। दिन भर में रूटीन बसों के अलावा 130 बसों ने अतिरिक्त फेरे भी लगाए।
विज्ञापन


रात 12 बजे के बाद बसों में बैठीं महिलाएं
शनिवार की रात गोरखपुर, आजमगढ़ जाने वाली तमाम महिलाएं अपने परिजनों के साथ नौ बजे ही बस स्टेशन पहुंच गई। लेकिन फ्री सफर के चक्कर में अधिकांश ने रात 12 बजे के बाद ही बसें पकड़ीं। क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि शनिवार  रात 12 बजे के बाद तमाम रूटों पर कई बसों का संचालन किया गया। रक्षा बंधन पर महिलाओं के लिए मैनुअली टिकट की व्यवस्था की गई थी। हालांकि उनसे इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें