फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल हसीना: पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी की हत्या कर शव सहेली के घर दफनाया, प्रेमिका और उसका पति गिरफ्तार

Sat, 20 Jul 2024 10:50 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुवंसा

सार

पुष्पा उससे पीछा छुड़ाना चाह रही थी। करीब एक माह पहले पुष्पा कंपनी से छुट्टी लेकर घर चली आई। कुछ दिनों बाद शिवनाथ भी सुवंसा आ गया। पुष्पा ने उसे अपनी सहेली पूनम के घर रुकवाया। पुष्पा ने पति विनोद, सहेली पूनम व उसके पति चिंतामणि की मदद से बांका से गला रेतकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी की हत्या कर शव सहेली के घर दफनाया - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमिका ने एक माह पहले गुरुग्राम से आए बिहार के प्रेमी शिवनाथ की बांका से हत्या कर शव सहेली के घर में दफना दिया। शनिवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हरियाणा पुलिस ने कब्र खोदकर शव निकलवाया। पुलिस ने प्रेमिका और उसके पति को हिरासत में ले लिया। जबकि घटना में शामिल सहेली व उसका पति भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के सुवंसा के रहने वाले विनोद की पत्नी पुष्पा काफी अर्से से हरियाणा के गुरुग्राम के सतर कस्बे में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करती है। जहां उसकी दोस्ती बिहार प्रांत के मुनियारी डेम के रहने वाले शिवनाथ (40) से गई। बाद में दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया।

अब पुष्पा उससे पीछा छुड़ाना चाह रही थी। करीब एक माह पहले पुष्पा कंपनी से छुट्टी लेकर घर चली आई। कुछ दिनों बाद शिवनाथ भी सुवंसा आ गया। पुष्पा ने उसे अपनी सहेली पूनम के घर रुकवाया। पुष्पा ने पति विनोद, सहेली पूनम व उसके पति चिंतामणि की मदद से बांका से गला रेतकर हत्या कर दी। शव को पूनम के घर के पीछे दफना दिया। घटना को अंजाम देने के दूसरे दिन पुष्पा फिर गुरुग्राम नौकरी करने चली गई।

इस बीच शिवनाथ के न मिलने पर परिजन खोजबीन करने लगे। एक सप्ताह पहले सतर थाने की पुलिस ने पुष्पा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिससे वह टूट गई। दो दिन पहले थाने के एएसआई राकेश पुलिस फोर्स के साथ पुष्पा को लेकर फतनपुर पहुंचे। कागजी औपचारिकता पूरी करने के बाद शनिवार को एसडीएम रानीगंज व स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में पूनम के घर दफनाए गए शिवनाथ का शव निकालने के लिए खोदाई कराई गई। दुर्गंध के चलते लोगों का सांस लेना दूभर हो रहा था। पुलिस ने पूनम के घर से ही हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद कर लिया। फतनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि घटना में शामिल पूनम व चिंतामणि फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रुपये व जेवरात भी पुष्पा के ले आने की रही चर्चा
प्रेमी की हत्या करने वाली पुष्पा के बारे में आसपास के लोग यह चर्चा भी करते रहे कि वह प्रेमी शिवनाथ को फंसाकर रुपये व जेवरात भी अपने घर उठा लाई थी। मृतक का भाई पुलिस के साथ आया था, लेकिन वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें