प्रदेश सरकार के आदेशनुसार शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थी निशुल्क परिवहन सुरक्षा योजना शुरू की गई है। योजना के तहत एक किलोमीटर या उससे ज्यादा दूरी वाले पहली से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है। शिक्षा विभाग ने हरियाणा के सभी 22 जिलों के एक-एक खंड में सरकारी स्कूलों को पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया गया था। विद्यार्थी निशुल्क परिवहन सुरक्षा योजना के तहत चलने वाले वाहनों का खर्च शिक्षा विभाग द्वारा वहन किया जा रहा है। जल्द ही यह योजना सभी खंडों में लागू की जा सकती है।
इन स्कूलों में छात्र-छात्राओं को मिली सुविधा
सोहना की खंड शिक्षा अधिकारी संगीता रांगी ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दोहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हाजीपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दरबारीपुर, राजकीय प्राथमिक स्कूल गैरतपुर बास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गैरतपुर बास, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सोहना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खेडली लाला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कादरपुर के 1187 छात्र-छात्राओं को सुविधा मिली है।
सोहना के इन स्कूलों में योजना लागू
सोहना खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कादरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हाजीपुर, राजकीय स्कूल वाजिदपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दरबारीपुर, राजकीय प्राथमिक स्कूल गैरतपुर, राजकीय माध्यमिक स्कूल गैरतपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दोहला, राजकीय प्राथमिक स्कूल लोहटकी, राजकीय मिडिल स्कूल लोहटकी, राजकीय प्राथमिक स्कूल लाखूवास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लाखूवास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खेडली लाला और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सोहना में स्कूली वाहन योजना लागू की गई थी।
पायलट प्रोजेक्ट के तहत सोहना खंड के आठ स्कूलों में स्कूली बसों की व्यवस्था की गई है। रूट मैप तैयार करके बच्चों को स्कूलों में पहुंचाया जा रहा है। अन्य आठ स्कूलों के लिए भी स्कूली वाहनों की व्यवस्था के लिए प्रक्रिया चल रही है। - मुनिराम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, गुरुग्राम।