फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : आधी रात के बाद बदल गया कई ट्रेनों का समय, आज से लागू हो रही रेलवे की नई समय सारिणी

Sun, 01 Oct 2023 01:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे की नई समय सारिणी में कालिंदी एक्सप्रेस को प्रयागराज जंक्शन एवं तुलसी एक्सप्रेस को अयोध्या कैंट तक बढ़ा दिया गया है। एनसीआर जोन की बात करें तो यहां अलग-अलग स्टेशनों पर 14 ट्रेनों के ठहराव की अवधि में बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे की नई समय सारिणी शनिवार की रात 12 बजे के बाद लागू हो गई। उत्तर मध्य रेलवे की बात करें तो यहां संचालित 37 ट्रेनों के समय में परिवर्तन हुआ है। नई व्यवस्था के तहत प्रयागराज रामबाग और प्रयागराज संगम से भी शुरू होने वाली कुछ ट्रेनों का समय बदला गया है। इसके अलावा वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत जो पांच दिन चलती थी, उसे अब समय सारिणी में छह दिन दिखाया गया है। हालांकि, यह बदलाव कुछ माह पूर्व हो चुका है, लेकिन समय सारिणी में इसे अब दिखाया जा रहा है।

विज्ञापन


रेलवे की नई समय सारिणी में कालिंदी एक्सप्रेस को प्रयागराज जंक्शन एवं तुलसी एक्सप्रेस को अयोध्या कैंट तक बढ़ा दिया गया है। एनसीआर जोन की बात करें तो यहां अलग-अलग स्टेशनों पर 14 ट्रेनों के ठहराव की अवधि में बढ़ाई गई है। साथ ही जोन के तमाम स्टेशनों पर 47 ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव भी समय सारिणी में शामिल किया गया है।

आगरा, झांसी एवं प्रयागराज मंडल में कुल 37 ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान का समय बदला गया है। प्रयागराज होकर नई दिल्ली जाने वाली 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस अब दिल्ली पहुंंचने में 100 मिनट का समय कम लेगी। 11108 प्रयागराज-ग्वालियर बुंदेलखंड ग्वालियर पहुंचने में 25 मिनट पहले पहुंचेगी।

 

विज्ञापन

प्रयागराज रामबाग से चलने वाली इन ट्रेनों का बदला गया समय

गाड़ी नंबर : कहां से कहां तक : पुराना समय : नया समय

05169 : बलिया- प्रयागराज रामबाग : दोपहर 12.20 बजे : 12.25 बजे

05138 : प्रयागराज रामबाग-मऊ : सुबह 6.10 बजे : सुबह 5.30 बजे

विज्ञापन

रामेश्वरम, नौचंदी एक्सप्रेस की बढ़ी स्पीड

नई समय सारिणी में 15102 एलटीटी-छपरा एक्सप्रेस की स्पीड प्रयागराज से अयोध्या के बीच बढ़ा दी गई है। अभी यहां से यह ट्रेन शाम 6:10 बजे चलकर रात 11.35 बजे अयोध्या पहुंचती है, लेकिन अब 40 मिनट कम समय लेते हुए रामेश्वरम एक्सप्रेस रात 10.55 बजे अयोध्या पहुंच जाएगी। वहीं, नौचंदी भी अब लखनऊ पहुंचने में 30 मिनट समय कम लेगी। इसकी संशोधित समय सारिणी एक बार फिर जारी हुई है। यहां से शाम 5.50 बजे रवाना होकर 10.35 बजे ट्रेन लखनऊ के आलमनगर पहुंच जाएगी।

अभी यहां से इसकी रवानगी का समय शाम 5.20 बजे था। इसी तरह 14234 सरयू एक्सप्रेस प्रयागराज संगम से अयोध्या पहुंचने में 25 मिनट और 14232 मनवार संगम एक्सप्रेस अयोध्या से प्रयागराज 20 मिनट समय कम लेगी। 14232 प्रयागराज संगम से अयोध्या तक मनवार संगम 15 मिनट समय कम लेगी। 22613 रामेश्वरम-अयोध्या श्रद्धासेतु एक्सप्रेस भी प्रयागराज से अयोध्या के बीच 15 मिनट समय कम लेगी। 14230 योगनरी ऋषिकेश एक्सप्रेस भी लखनऊ से प्रयागराज तक का सफर दस मिनट छोटा हो जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें