फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पुरानी रंजिश को लेकर चली गोली, पिता-पुत्र समेत तीन घायल, एसआरएन रेफर

Sun, 01 Oct 2023 12:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के सरखेलपुर गांव निवासी मोसिना बानो (55) मकान की दीवार में दरवाजा लगवा रही थीं। रविवार सुबह करीब 9.30 बजे जब राज मिस्त्री पहुंचे तभी देवर शहनवाज से विवाद होने लगा। विवाद के बाद मोसिना ने परिवार के ही निसार अहमद  (58) को फैसला करने लिए बुला लिया।
विज्ञापन
घटना के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माणाधीन दीवार को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ी तो युवक ने अपनी भाभी पर फायर झोंक दिया। घटना में भाभी बाल-बाल बच गई। आरोपी युवक ने बीच-बचाव करने आए चाचा और भतीजे के साथ ही अपने सगे भाई को भी गोली मार दी। घटना के बाद तीनों लहूलुहान होकर गिर गए। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर तीनों को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के सरखेलपुर गांव निवासी मोसिना बानो (55) मकान के दीवार में दरवाजा लगवा रही थी। रविवार सुबह करीब 9.30 बजे जब राज मिस्त्री पहुंचे तभी देवर शहनवाज से विवाद होने लगा। विवाद के बाद मोसिना ने परिवार के ही निसार अहमद  (58) को फैसला करने लिए बुला लिया। निसार के साथ उसका बेटा फिरोज (22) भी आ गया। पिता-पुत्र दोनों पक्षों को समझा रहे थे, तभी गुस्से में आकर शहनवाज ने अवैध तमंचे से भाभी मोसिना पर फायर झोंक दिया।

विज्ञापन

गनीमत रही कि गोली मोसिना के कनपटी से होती हुए निकल गई। बीच बचाव के दौरान युवक ने निसार और फिरोज को भी गोली मार दी। गोली पिता-पुत्र के पेट में जा धंसी।आरोपी युवक ने अपने सगे भाई के पैर में भी गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को तत्काल कौड़िहार अस्पताल ले जाया गया।
 
हालत नाजुक देख तीनों को एसआरएन रेफर कर दिया गया। अस्पताल में निसार की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पाकर इंस्पेक्टर नवाबगंज और एसीपी सोरांव मौके पर आ गए। परिवार और आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें