फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः दो बाइकों की भिडंत में तीन युवकों की मौत

Mon, 27 May 2019 12:56 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
क्षेत्र के दुबराजपुर रेलवे क्रासिंग के पास अंधे मोड़ पर रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बगल से गुजर रहा मोपेड सवार अधेड़ भी चपेट में आ गया। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही तीन लोग घायल भी हुए हैं। 
विज्ञापन


नैनी कोतवाली के मड़ौका गांव का रहने वाला सोनू निषाद उर्फ नंदी (24) पुत्र अशोक निषाद, मनोज निषाद (25) पुत्र हरिलाल मिस्त्री निवासी मड़ौका व शालू (22) पुत्र किशन निषाद अपाचे मोटरसाइकिल से रविवार को करमा गए थे। तीनों पेंटिंग का काम करते हैं। शाम को छह बजे के करीब वह लौट रहे थे। बाइक मोनू चला रहा था। अभी वह छिवकी-करमा मार्ग पर दुबराजपुर रेलवे क्रासिंग से तीन सौ मीटर पहले पडने वाले मोड़ पर पहुंचे थे कि तभी छिवकी से करमा की तरफ जा रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।

इस पर बृजेश कुमार (35) पुत्र राजबहादुर निवासी हर्रई, व कृष्णा कुमार (32) पुत्र दूधनाथ निवासी पोतनहिया, बसही, करछना सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। इसके साथ ही करमा जा रहे मोपेड सवार पंचराज साहू (55) निवासी बलापुर, घूरपुर भी चपेट में आ गए। हादसे में सोनू उर्फ नंदी और मनोज निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। पंचराज, शालू, बृजेश और कृष्णा निषाद को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां कृष्णा ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें