फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में भीषण हादसा : कार और ट्रक की जबर्दस्त भिड़ंत में मां-बेटे समेत तीन की मौत, पिता की हालत नाजुक

Sun, 04 Feb 2024 12:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर देर रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक की हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया थाना क्षेत्र के रसार गांव के सामने पवन ढाबा के पास प्रयागराज-वाराणसी नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में सवार मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई। पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपरदहां ले गई, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख घायलों को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के खजुराहो निवासी भागीरथी (32)अपनी पत्नी के साथ कार से वाराणसी जा रहे थे। शनिवार की रात 11 बजे हंडिया थाना क्षेत्र के रसार बरौत गांव के सामने हाईवे पर पवन ढाबा के पास वाराणसी की तरफ से आ रहे ट्रक और कार की टक्कर हो गई। जिससे कार में सवार भागीरथी (32) पुत्र ध्रुवराम जगत, पूनम (29) पत्नी भागीरथी, राम (2) पुत्र भागीरथी निवासीगण खजुराहो मध्य प्रदेश व चालक अभिषेक चौबे (30) पुत्र भोलानाथ चौबे निवासी महरौरा बिरोही थाना विंध्याचल मिर्जापुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

प्रयागराज से वाराणसी जाते समय हुआ हादसा 

घटना की जानकारी पर वहां सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। जानकारी पाकर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। थाना प्रभारी धर्मेंद्र दुबे व चौकी प्रभारी बरौत विनय शुक्ला ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपरदहां भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही पूनम और उसके बेटे राम समेत चालक अभिषेक चौबे की मौत हो गई। जबकि भागीरथी की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। भाई राहुल ने बताया कि मेरे भैया और भाभी अपने घर खजुराहो से वाराणसी के लिए निकले थे और वे रास्ते में ही दुर्घटना के शिकार हो गए।

क्षतिग्रस्त ओवरब्रिज के चलते आए दिन होते हैं  हादसे

स्थानीय लोगों ने बताया कि ओवर ब्रिज खराब हो जाने के कारण दुर्घटना स्थल के पास डायवर्जन किया गया था, जहां ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। ओवर ब्रिज जबसे बना है तभी से बराबर कहीं ना कहीं खराब ही रहता है। जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें