फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakubh : रेलवे स्टेशनों पर आने और जाने के लिए अलग-अलग रास्ते होंगे, एस्केलेटर भी रहेंगे बंद

Fri, 11 Oct 2024 03:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में डीआरएम प्रयागराज हिमांशु बडोनी ने बताया कि उक्त अवधि में रेलवे की पार्सल सेवा भी बंद रहेगी, साथ ही स्टेशनों पर लगे एस्केलेटर भी बंद रहेंगे। स्टेशनों की वाहन पार्किंग भी उक्त अवधि में बंद करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
महाकुंभ के मद्देनजर रेलवे ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के स्नान पर्वों के दौरान प्रयागराज जंक्शन ही नहीं, बल्कि नैनी, छिवकी, सूबेदारगंज, प्रयाग जंक्शन और फाफामऊ स्टेशन पर यात्रियों के आने और जाने के लिए अलग-अलग रास्ता होंगे। मेले के दौरान यह व्यवस्था अलग-अलग तिथियों में 20 दिन प्रभावी रहेगी। महाकुंभ मेले में छह प्रमुख स्नान पर्व हैं। 13 को पौष पूर्णिमा तो 14 जनवरी को मकर संक्रांति का स्नान पर्व है।

विज्ञापन


इस दौरान इन रेलवे स्टेशन पर 12 से 16 जनवरी के बीच आने-जाने के अलग-अलग रास्ते होंगे। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर 28 से 31 जनवरी, तीन फरवरी को बसंत पंचमी पर दो से पांच फरवरी तक, 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा पर 11 से 14 फरवरी तक, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर 25 से 28 फरवरी तक यह व्यवस्था रहेगी।

डीआरएम प्रयागराज हिमांशु बडोनी ने बताया कि उक्त अवधि में रेलवे की पार्सल सेवा भी बंद रहेगी, साथ ही स्टेशनों पर लगे एस्केलेटर भी बंद रहेंगे। स्टेशनों की वाहन पार्किंग भी उक्त अवधि में बंद करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य स्नान पर्वों पर यह व्यवस्था रहेगी
  • प्रयागराज जंक्शन : यात्रियों का स्टेशन पर प्रवेश सिटी साइड से एवं निकासी सिविल लाइंस साइड से होगी।
  • नैनी जंक्शन : प्रवेश केवल स्टेशन रोड साइड से एवं निकास मालगोदाम की ओर से होगा।
  • छिवकी : प्रवेश प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग को जोड़ने वाले सीओडी मार्ग से एवं निकास जीईसी, नैनी रोड से होगा।
  • सूबेदारगंज : प्रवेश राजरूपपुर साइड से एवं निकास सुलेमसराय जीटी रोड साइड से होगा।
  • प्रयाग जंक्शन : चैथम लाइंस प्लेटफाॅर्म-एक की ओर से प्रवेश होगा और निकासी रामप्रिया रोड साइड प्लेटफाॅर्म-चार से होगी।
  • फाफामऊ : प्रवेश केवल द्वितीय प्रवेश द्वार प्लेटफाॅर्म-चार साइड से और निकासी फाफामऊ बाजार प्लेटफाॅर्म-एक साइड से होगी।
  • झूंसी : प्रवेश और निकास की सुविधा स्टेशन के दोनों ओर से दी जाएगी।
  • प्रयागराज संगम : मुख्य स्नान पर्व के एक दिन पहले से दो दिन बाद तक यात्रियों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें