फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडक्टर पर हमले का मामला: आठ रुपये को लेकर हुए विवाद में लारैब ने किया था हमला, पोल्ट्री फार्म से लाया था चापड

Sun, 26 Nov 2023 02:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कॉलेज में इस घटना को लेकर लारैब की काफी खिल्ली उड़ी थी। घर वापस जाकर उसने तय किया कि इसका बदला कंडक्टर की गर्दन काटकर लेगा। अपने पिता के पोल्ट्री फॉर्म से शुक्रवार की सुबह उसने चापड़ उठाया और औद्योगिक क्षेत्र के पास उसने कंडक्टर हरिकेश पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
कंडक्टर को चापड़ मारकर घायल करने वाला आरोपी छात्र लारैब हाशमी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीटेक के छात्र लारैब और कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा के बीच टिकट के पैसों को लेकर तीन दिन पहले झगड़ा हुआ था। शांतिपुरम से कॉलेज आते समय उसने कंडक्टर को 15 दिए तो उसने 23 रुपये मांगे। लारैब ने रुपये नहीं दिए तो दोनों में विवाद शुरू हुआ। कंडक्टर ने क्लास की तमाम छात्र-छात्राओं के सामने लारैब को पैसों के लिए खरी-खोटी सुनाई।

विज्ञापन

कॉलेज में इस घटना को लेकर लारैब की काफी खिल्ली उड़ी थी। घर वापस जाकर उसने तय किया कि इसका बदला कंडक्टर की गर्दन काटकर लेगा। अपने पिता के पोल्ट्री फॉर्म से शुक्रवार की सुबह उसने चापड़ उठाया और औद्योगिक क्षेत्र के पास उसने कंडक्टर हरिकेश पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें