जनपद प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के भीटी गांव निवासी नेबूलाल सब इंस्पेक्टर के पद पर थाना शिवराजपुर कानपुर में तैनात थे। शुक्रवार की सुबह उनकी मौत की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दबिश देने गए थे। जहां पर बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है।
prayagraj news: दरोगा नेबूलाल के शहीद होने की खबर से घर पर जुटे ग्रामीण।
- फोटो : prayagraj
शहीद पुलिसकर्मियों में भीटी गांव निवासी सब इंस्पेक्टर नेबूलाल बिंद भी शामिल हैं। शहीद चार भाइयों में वह सबसे बड़े थे। दूसरे नंबर का भाई जयप्रकाश प्रयागराज के हंडिया थाने में होमगार्ड , तीसरे नंबर का भाई ओमप्रकाश वाराणसी में सिपाही और सबसे छोटा भाई विजय प्रकाश खेती बाड़ी करता है। शहीद दरोगा की बेटी सुनीता (30) मधुबाला (23 ) बेटा अरविंद (26) और हिमांशु (16) हैं।
परिजनों ने बताया कि नेबूलाल लगभग एक माह पूर्व छुट्टी लेकर घर पर आए थे। उनकी गुरुवार रात 11 बजे फ ोन पर परिजनों से बातचीत हुई थी। नेबूलाल के मौत की सूचना मिलते ही पत्नी श्यामा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह अपने बेटे अरविंद के साथ कानपुर के लिए रवाना हो गईं।