फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी पड़ी अभद्रता : सरकारी वकील को घर से घसीट थाने ले गई पुलिस, दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Wed, 22 Sep 2021 07:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद हुई कार्रवाई। बिना जांच किए वकील को रात भर थाने में बंद रखा, शिकायत पर एसएसपी ने की कार्रवाई। एसएसपी ने हाईकोर्ट में उपस्थित होकर मातहतों के खिलाफ की गई कार्रवाई से अवगत कराया। 
 
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जार्ज टाउन थाने की पुलिस को सरकारी वकील से ज्यादती और अभद्रता महंगी पड़ गई। राज्य विधि अधिकारी को बिना किसी ठोस वजह के और बिना जांच के मारते पीटते थाने में बंद करने की घटना पर हाई कोर्ट द्वारा  संज्ञान लेने के बाद  एसएसपी प्रयागराज ने सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार सहित पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


भुक्त भोगी राज्य विधि अधिकारी पंकज सिंह के साथ हुई इस घटना की जानकारी होने पर अपर शासकीय अधिवक्ता संजय सिंह ने इस घटना की शिकायत एसएसपी से की थी तथा कोर्ट को भी अवगत कराया था। अधिवक्ता पंकज सिंह टैगौर  टाउन के शिवम विहार अपार्टमेंट में रहते हैं। वो बिल्डिंग सोसायटी के सचिव भी हैं। संजय सिंह बताते हैं कि उन्हीं के बिल्डिंग में संतराम यादव का एक फ्लैट है। जिसमें काफी समय से ताला बंद है। 19 सितंबर को कुछ लड़के और लड़कियां उस फ्लैट में किराए पर रहने के लिए आए ।रात लगभग 12 बजे वह लोग फ्लैट में हल्ला गुल्ला करने लगे तो बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों ने उन से इसकी शिकायत की। जिस पर उन्होंने शोर मचा रहे लड़के लड़कियों से ऐसा करने का कारण पूछा तो वो लोग उनसे उलझ गए। इस पर विवाद हो गया। 

इसी बीच किसी ने जॉर्ज टाउन थाने पर फोन करके पुलिस बुला ली। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार अपने साथ चार कांस्टेबल लेकर के आए और बिना बात को पूरी तरीके से समझे पंकज सिंह को पीटना शुरू कर दिया। उनको पीटते व गालियां देते हुए घसीट कर थाने ले गए और लॉकअप में बंद कर दिया। उनको सुबह छोड़ा गया। 
विज्ञापन


संजय सिंह ने इसकी शिकायत एसएसपी से की थी। जिस पर एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी आस्था जायसवाल को मामले की जांच सौंपी। बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और जांच में यह साबित हो गया कि पंकज सिंह द्वारा लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही है। रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने उप निरीक्षक संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश मिश्रा, कांस्टेबल अनुज, राधेश्याम साहनी और रणविजय सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी है।  

एसपी सिटी ने बुधवार को हाईकोर्ट में उपस्थित होकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ की गई कार्रवाई से अदालत को अवगत कराया। उधर पंकज सिंह का कहना है की पुलिस पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से ऐसा लगता है कि उपद्रव करने वालों की उनसे पहले से सांठगांठ थी और सब कुछ किसी वजह से सोच समझ कर के किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें