फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र गिरि मौत केस : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि, बिसरा सुरक्षित किया गया

Wed, 22 Sep 2021 12:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

साधु संतों की परंपरा के अनुसार शव को भू समाधि देने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
नरेंद्र गिरि (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी के शव का पांच सदस्यीय टीम ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम करीब दो घंटे तक चला। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया था। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट आ गई है, जिसमें प्रथम दृष्टया दम घुटने से मौत की पुष्टि की गई है। हालांकि फाइनल रिपोर्ट तो बिसरा की जांच के बाद ही आएगी। 
विज्ञापन


बाघंबरी मठ से संगम के लिए निकली अंतिम यात्रा में संतों और भक्तों का उमड़ा सैलाब
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और बाघंबरी गद्दी मठ के महंत नरेंद्र गिरि का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद मठ लाया गया है। मठ में कुछ देर संतों, भक्तों के दर्शन के बाद पार्थिव शरीर को सुसज्जित रथ पर रखकर अंतिम यात्रा निकाली गई। महंत की अंतिम यात्रा में संतों और भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। त्रिवेणी संगम पर पार्थिव शरीर को  स्नान कराने के बाद  मत में भू समाधि दी जाएगी। पंचक के बावजूद मठ में भू समाधि की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को सुबह ही मर्चरी पर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। शव वाहन पर रखे पार्थिव शरीर के पीछे बाघंबरी गद्दी मठ के शिष्यों, अनुयायियों और संतों की गाड़ियों का काफिला भी चल रहा था। वहां पांच सदस्य चिकित्सकों के पैनल ने महंत के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम किया इसके बाद शव को मठ लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें