फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत में लगाया तेजस का रैक, 3.30 घंटे लेट आई ट्रेन

Sat, 28 Aug 2021 10:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वंदे भारत में आई तकनीकी खामी की वजह से ही ट्रेन नई दिल्ली से सुबह छह बजे की बजाय सुबह नौ बजे चली। प्रयागराज में ट्रेन के आगमन का समय 12.08 बजे है जो 3.40 बजे यहां पहुंच सकी। वापसी में भी वाराणसी से ट्रेन दिन में तीन बजे की बजाय शाम 6.10 बजे चली जो शाम 7.54 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची, जबकि इसके यहां आने का समय शाम 4.35 बजे है।
विज्ञापन
vande bharat express - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार को 3.30 घंटे की देरी से प्रयागराज जंक्शन पहुंची। इस दौरान ट्रेन में तेजस एक्सप्रेस का रैक लगा देख तमाम यात्री चौंक गए। दिन में 3.40 बजे पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों को बताया गया कि वंदे भारत के रैक में कुछ तकनीकी खामी आ गई थी, इसी वजह से उसमें तेजस एक्सप्रेस के रैक लगाए गए।
विज्ञापन

वंदे भारत में आई तकनीकी खामी की वजह से ही ट्रेन नई दिल्ली से सुबह छह बजे की बजाय सुबह नौ बजे चली। प्रयागराज में ट्रेन के आगमन का समय 12.08 बजे है जो 3.40 बजे यहां पहुंच सकी। वापसी में भी वाराणसी से ट्रेन दिन में तीन बजे की बजाय शाम 6.10 बजे चली जो शाम 7.54 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची, जबकि इसके यहां आने का समय शाम 4.35 बजे है।

एनसीआर प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि ट्रेन दिल्ली से ही विलंब से चली। इसी वजह से मंडल के कानपुर और प्रयागराज में वंदे भारत विलंब से पहुंची। कुछ तकनीकी कारणों से उसमें आज तेजस एक्सप्रेस के कोच दिल्ली से ही लग कर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें