फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : एमएनएनआईटी कर्मचारी के बेटे की संदिग्ध हाल में मौत

Thu, 11 Nov 2021 08:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शिवकुटी में रहने वाले एमएनएनआईटी कर्मचारी का बेटा कुलदीप उर्फ विवेक  (26) संदिग्ध हाल में मृत मिला। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस हादसा या खुदकुशी की थ्योरी में देर रात तक उलझी रही। घरवाले भी कोई कारण नहीं बता पाए हैं।

विज्ञापन


कुलदीप के पिता एमएनएनआईटी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं और परिसर में ही बने स्टाफ क्वार्टर में परिवार समेत रहते हैं। कुलदीप ट्रैक्टर चलाता था। पुलिस के मुताबिक, परिवार वालों ने बताया कि बुधवार रात 10 बजे के करीब घर से निकला था, लेकिन फिर नहीं लौटा। रात में सूचना पर वह पूरा गड़रिया स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे तो वह मृत पड़ा मिला।

पुलिस ने बताया कि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक फोन पर बात करते हुए जाते दिखा था। एक आशंका है कि उसने खुदकुशी की हो। इस बात की भी आशंका है कि रेलवे लाइन के किनारे से जाते वक्त वह ट्रेन की चपेट में आ गया हो और सिर में चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई हो। शिवकुटी पुलिस ने यह भी बताया कि मृतक शराब पीने का भी आदी था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें