शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जेके सीमेंट प्लांट (हडुही) के पास शनिवार भोर लगभग चार बजे ट्रेलर व मैजिक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद आग लगने से मैजिक जलकर की वाहन में ही जलकर मौत हो गई।
शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जेके सीमेंट प्लांट (हडुही) के पास शनिवार भोर लगभग चार बजे ट्रेलर व मैजिक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद आग लगने से मैजिक जलकर की वाहन में ही जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड बुलाकर आग को बुझवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
हादसा भोर में हुआ। पुलिस के पहुंचने तक चालक जिंदा जल चुका था। रॉबिन मसी (32) पुत्र सुरेश मसी इसाई बस्ती थानी नैनी प्रयागराज का रहने वाला था। पुलिस ने परिजनों सूचित करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।