फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC : सीएचएसएल के 3712 पदों पर होगी भर्ती, वेबसाइट पर सात मई तक होंगे आवेदन

Wed, 10 Apr 2024 05:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सीएचएसएल के अंतर्गत केंद्र सरकार के विभागों में लोवर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), जूनियर सेक्रेट्रिएट असिस्टेंट (जेएसए), डाटा इंट्री आपरेटर (डीईओ) आदि के पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को इसमें छूट दी गई है।
विज्ञापन
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2022-23 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल (सीएचएसएल) के अंतर्गत 3712 पदों पर भर्ती होगी। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की वेबसाइट पर विज्ञापन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन मंगलवार से शुरू हो गया है। सात मई तक आवेदन किया जा सकता है। आठ मई तक शुल्क जमा किए जा सकेंगे। आवेदन में कोई त्रुटि होने पर 10 और 11 मई को संशोधन किया जा सकता है। ऑनलाइन परीक्षा एक से 11 जुलाई के बीच कराई जाएगी।

विज्ञापन


सीएचएसएल के अंतर्गत केंद्र सरकार के विभागों में लोवर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), जूनियर सेक्रेट्रिएट असिस्टेंट (जेएसए), डाटा इंट्री आपरेटर (डीईओ) आदि के पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को इसमें छूट दी गई है। आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट है। एसएससी की नई वेबसाइट पर ही आवेदन होगा।

आवेदन शुल्क 100 रुपये ऑनलाइन जमा होगा। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना होगा। टियर-1 परीक्षा एक, दो, तीन, चार, पांच, आठ, नौ, 10 और 11 जुलाई को कराई जाएगी। पिछले वर्ष सीएचएसएल के अंतर्गत 1211 पदों पर भर्ती हुई थी। इस बार पदों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया

टियर- 1 परीक्षा एक घंटे की होगी। उसमें अंग्रेजी, सामान्य बुद्धिमत्ता, गणित और सामान्य अध्ययन के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह प्रश्न पत्र 200 अंकों की होगी और आधे अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी टियर- 2 परीक्षा में बैठेंगे। उसके साथ ही कौशल परीक्षण भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें