फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Junction : स्टेशन पर गंदगी फैलाने वाले 4630 लोगों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन पर गंदगी फैलाने वाले 4630 लोगों पर कार्रवाई
विज्ञापन

प्रयागराज। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों पर गंदगी फैलाना 4630 लोगों को महंगा पड़ गया। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल की बात करें तो यहां एक अप्रैल 22 से 30 नवंबर 22 की अवधि में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों से 5.33 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन, कानपुर, मिर्जापुर, अलीगढ़, टूंडला, प्रयागराज छिवकी, सूबेदारगंज, फतेहपुर, इटावा आदि स्टेशनों पर चले अभियान के दौरान 4630 लोग गंदगी फैलाने के आरोप में पकड़े गए। इस दौरान प्रयागराज जंक्शन पर 1372 एवं कानपुर में 1465 लोग पकड़े गए। इनसे क्रमश: 1.45 लाख एवं 1.80 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें