Prayagraj News : इलाहाबाद संग्रहालय में रखी है महात्मा गांधी की घड़ी।
- फोटो : प्रयागराज
दांडी का नमक भी है सुरक्षित
इस गांधी बीथिका में उनकी निशानियां पर्यटकों का ध्यान खींचती रही हैं। इस संग्रहालय को बापू की यह निशानियां वर्ष 1954 में सौंपी गई थीं। संग्रहालय की गांधी बीथिका और स्मृति वाहन के प्रभारी वाबन वानखेड़े बताते हैं कि प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू ने उनके चरखे और घड़ी को संग्रहालय प्रशासन को प्रदान किया था।
दांडी का नमक आज भी है सुरक्षित
वर्ष 1950 में कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रस्ताव पारित कर गांधी की इन वस्तुओं को संग्रहालय को दान करने का निर्णय लिया गया था। इतना ही नहीं, नमक आंदोलन से जुड़ी यादें भी यहां ताजा की जा सकती हैं। दांडी यात्रा के दौरान महात्मा गांधी ने जो नमक बनाया था, उसे भी संग्रहालय प्रशासन ने नीलामी में ले कर संग्रहीत कर लिया है। दांडी का नमन छह सौ रुपये में नीलाम हुआ था। इसके अलावा संग्रहालय बापू के हाथ के लिखे कई पत्र भी सहेज कर रखे गए हैं।
Prayagraj News : इलाहाबाद संग्रहालय में आज भी सुरक्षित है गांधी स्मृति वाहन।
- फोटो : प्रयागराज
संग्रहालय में देखिए गांधी स्मृति वाहन
इलाहाबाद संग्रहालय में गांधी का वो स्मृति वाहन भी है, जिस पर उनका अस्थिकलश लाया गया था। इस अस्थि कलश को फोर्ड कंपनी के वाहन पर सजा कर ले जाया गया था। तब इस वाहन पर जवाहर लाल नेहरू के अलावा सरदार वल्लभ भाई पटेल और गोविंद वल्लभ पंत सवार थे। अस्थि विसर्जन के बाद इस वाहन को गांधी स्मृति वाहन के रूप में संग्रहालय में रखवा दिया गया। बापू की याद में हर वर्ष 13 फरवरी को इस वाहन को आम जनता के दर्शनार्थ रखा जाता है।