फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक पर बोले केशव- लोकतंत्र में कहीं से भी लड़ा जा सकता है चुनाव

Mon, 29 Apr 2019 12:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को पूर्व सांसद अतीक अहमद के वाराणसी से चुनाव लड़ने पर कहा कि देश में लोकतंत्र है। कोई भी कहीं से चुनाव लड़ सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चाहे अतीक अहमद चुनाव लड़ें या फिर कोई और, सभी की जमानत जब्त होना तय है। लोकसभा का यह चुनाव पीएम मोदी बड़े ही अंतर से जीत रहे हैं। सिर्फ वाराणसी ही नहीं, देश की सभी संसदीय सीट पर पीएम मोदी के नाम पर ही चुनाव लड़ा जा रहा है। ऐसे में सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा बड़े मार्जिन से जीतने जा रही है।
विज्ञापन


कौशाम्बी लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में चुनावी जनसभा संबोधित करने के बाद डिप्टी सीएम शाम को सिविल लाइंस स्थित रॉयल होटल पहुंचे। यहां संवाददाताओं से बातचीत करने के पूर्व केशव ने शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को भी संबोधित किया। दरअसल लोकसभा चुनाव में शहर उत्तरी का मत प्रतिशत कम ही रहता है। पिछले वर्ष लोकसभा उपचुनाव में इस विधानसभा में कम मत प्रतिशत की वजह से पार्टी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था।

इसी वजह से पार्टी का फोकस है कि शहर उत्तरी में मत प्रतिशत बढ़ाया जाए। मत प्रतिशत की रणनीति बढ़ाने के साथ केशव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने एवं संचालन संजय गुप्ता ने किया। इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी केशरी देवी पटेल, विधायक संजय गुप्ता, हर्षवर्धन बाजपेयी, गुरु प्रसाद मौर्य, अमरनाथ तिवारी, शशि वार्ष्णेय, अरुण अग्रवाल, सुबोध सिंह, पवन श्रीवास्तव, नवरत्न कात्याल, आशीष गुप्ता, मनोज कुशवाहा, रवि केसरवानी, दिलीप श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें