फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को लेकर एसपी यमुनापार के बिगड़े बोल, एसएसपी ने मांगा स्पष्टीकरण 

Fri, 10 Jul 2020 01:58 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
गैंगस्टर विकास दुबे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों के हत्या के आरोपी विकास दुबे को लेकर किए गए ट्वीट पर असंयमित टिप्पणी करने के मामले में एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। चक्रेश मिश्रा आईपीएस के ट्विटर हैंडल से मीडिया संस्थान से जुड़े व्यक्ति के ट्वीट पर न सिर्फ असंयमित टिप्पणी की गई बल्कि संस्थान के बारे में भी अनर्गल बातें लिखी गईं।

विज्ञापन

facebook twitter - फोटो : social media
जानकारी एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने एसपी यमुनापार से स्पष्टीकरण मांग लिया। एसएसपी की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वरिष्ठ पद पर रहते हुए विवादित विषय पर आरोप प्रत्यारोप करना सही नहीं है। साथ ही पद के अनुरूप आचरण न कर सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत रुचि दिखाना आपत्तिजनक है। उधर बृहस्पतिवार को ही एक व्हाट्सएप ग्रुप पर जिले में तैनात दरोगा ने आईपीएस अफसरों को लेकर अभद्र टिप्पणी की।
विज्ञापन

twitter - फोटो : getty images
एडमिन के आपत्ति जताने पर कुछ देर बाद दरोगा ने अपना मैसेज डिलीट कर दिया लेकिन तब तक इसे सैकड़ों लोग देेख चुके थे। बता दें कि यह दरोगा कई चौकियों व थानों में तैनात रह चुका है। मामले में एसएसपी अभिषेक दीक्षित से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है। लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो यह गंभीर बात है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें