फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही हत्याकांड: सात पर एफआईआर, कई हिरासत में

Sun, 12 Apr 2020 12:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Senior police officer shouldering shoulder of Pusikarmi Ravi Kumar Pandey in police line. - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
मोहब्बतगंज ठकुरी का पुरवा गांव के सामने यमुना कछार के पास शुक्रवार की रात ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर सिपाही रवि कुमार पांडेय की मौत के मामले में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सात नामजद समेत 10 पर एफआईआर दर्ज की है। मामले में एक दर्जन संदिग्धों को भी उठाया गया है, जिसमें कुछ नामजद भी हैं। उधर रात में गायब हुई मृत सिपाही की पिस्टल ढूढ़ ली गई। 
विज्ञापन


नामजद आरोपियों में राज बहादुर निषाद पुत्र कंगाली निषाद, उसके भाई रामलाल निषाद, दो बेटों सुनील निषाद व अनिल निषाद के अलावा विनय निषाद पुत्र मुन्नूलाल निषाद, रामजी निषाद पुत्र शरणदास उर्फ बुदुल निषाद निवासी मोहब्बतगंज, निरंजन पुत्र स्वर्गीय संतलाल निवासी महेवा शामिल हैं।

चौकी प्रभारी की तहरीर में बताया गया है कि अवैध बालू खनन की सूचना पर वह आरक्षी रवि समेत अन्य पुलिसकर्मियों संग पहुंचे तो यमुघाट पर जेसीबी से बालू खनन एवं ट्रैक्टर ट्राली से बालू परिवहन हो रहा था। पकड़ने के प्रयास पर राज बहादुर एवं रामलाल के ललकारने पर चालक सुनील ने पुलिस वालों को कुचलने का प्रयास किया। अन्य तीन लोग तो बच गए लेकिन रवि को कुचल कर आरोपी भाग निकले। 

पिता ने कांपते हाथों से दी मुखाग्नि

मृतक आरक्षी के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां आईजी रेंज, एसएसपी समेत अन्य अफसरों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। इसके बाद अर्थी को भी कंधा दिया। जिसके बाद परिजनोें ने दारागंज घाट पर अंतिम संस्कार किया। पिता सत्यदेव पांडेय ने कांपते हाथों से बेटे के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।

चार साल पहले हुई थी शादी

नैनी(संवाद)। मूलत: बिहार प्रांत के भोजपुर (आरा) निवासी रवि की शादी चार साल पहले ज्योति पांडेय से हुई थी। उनकी ढाई साल की बेटी प्रीता है। वह पत्नी व बच्ची संग सूरजकुंड पुलिस चौकी के पास सरकारी आवास में रहते थे। दो भाइयों में रवि बड़े थे। उनका छोटा भाई बिहार एसटीएफ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें