फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने छात्रा को किया ब्लैकमेल, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नलगंज में रहने वाली प्रतियोगी छात्रा को फौजी ने ब्लैकमेल किया। अंतरंग तस्वीरें रिश्तेदारों को भेजकर बदनाम किया। पीड़िता की शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कानपुर की रहने वाली छात्र तीन साल से बैंक रोड में भाई व बहन के साथ किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है। 2013 में उसकी मुलाकात कानपुर स्टेशन पर मोहित पाण्डेय निवासी बहराइच से हुई। फिर अक्सर फोन पर बात होने लगी। बाद में उसके शादीशुदा होने की बात पता चलने पर उसने बात करना बंद कर दिया। कुछ साल बाद मोहित का सेना में चयन हो गया। एक दिन फोनकर उसने बताया कि उसकी पत्नी गुजर गई है। फिर बीमार होने पर उसके कहने पर वह उससे मिलने हास्पिटल गई, जहां उसने कुछ तस्वीरें खींची और शादी करने की बात कही। उसने मना कर दिया तो कुछ दिन बाद तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर फोन कर होटल में बुलाया। जहां बदतमीजी की और शादी का दबाव बनाते हुए रिकार्डिंग कर ली। अब वह उसके रिश्तेदारों व परिवारवालों को फोटो भेजकर बदनाम कर रहा है। साथ ही कहीं भी शादी तय नहीं होने दे रहा है। पीड़िता ने तहरीर में यह भी बताया है कि वर्तमान में आरोपी जोधपुर में तैनात है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें