फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SHUATS :हमीरपुर पुलिस और एसटीएफ ने मारा छापा, सामूहिक दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दर्ज है केस

Mon, 05 Feb 2024 04:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शुआट्स के कुलपति प्रो. आरबीलाल और उसके भाई विनोद बी लाल समेत 11 लोगों के खिलाफ हमीरपुर के विंवार थाने में एक महिला ने चार नवंबर 2023 को जबरन धर्म परिवर्तन कराने और सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
शुआट्स में एसओजी और पुलिस ने मारा छापा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के विंवार थाने में दर्ज धर्म परिवर्तन और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हमीरपुर पुलिस  और एसओजी टीम ने सोमवार को शुआट्स विश्वविद्यालय में छापा मार दिया। 

विज्ञापन








 

 

शुआट्स के कुलपति प्रो. आरबीलाल और उसके भाई विनोद बी लाल समेत 11 लोगों के खिलाफ हमीरपुर के विंवार थाने में एक महिला ने चार नवंबर 2023 को जबरन धर्म परिवर्तन कराने और सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। यह महिला शुआट्स में कर्मचारी है। आरोप लगाया था कि विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान सहपाठी रेखा पटेल धोखे से म्योराबाद प्रार्थना सभा में ले गई। वहां पर आरबी लाल ने धर्म परिवर्तन करने पर नौकरी और पैसा देने का प्रलोभन दिया। 

विज्ञापन

11 नवंबर 2005 को विशेष प्रार्थना के नाम पर उसे रोक लिया गया। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर आरबी लाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह आए दिन बुलाकर दुष्कर्म करते रहे। शुआट्स में नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाकर शुआट्स के कर्मचारी इम्तियाज अहमद ने गेस्ट हाउस में ले जाकर दुष्कर्म किया।

इसके बाद 11 जुलाई 2014 को उसे शुआट्स में स्टेनोग्राफर पद पर नियुक्त किया गया। इस दौरान भी अक्सर उसका शारीरिक शोषण किया जाता रहा। इस मामले में महिला ने आरबी लाल, विनोद बी लाल, रेखा पटेल, आईवन दास, इम्तियाज अहमद, रमाकांत दुबे, रानू प्रसाद, जहांनारा अहमद, ओम प्रकाश राठी, डेविड फिलिप और सुनील जॉन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन

उधर, विश्वविद्यालय के पीआरओ ब्रजेश। पांडेय ने वताया कि हमीरपुर पुलिस ने सोमवार को  हमीरपुर में दर्ज एफआईआर 305/2023 की विवेचना के संबंध में शुआट्स के प्रशासनिक कार्यालय एवं कुलपति कैंप कार्यालय में तलाशी ली।, सीसीटीवी, कंप्यूटर्स आदि चेक किया गए जिसमे शुआट्स द्वारा विवेचना में पूर्ण सहयोग दिया गया।  एफआईआर के संबंध में  सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शुआट्स अधिकारियों की गिरफ्तारी पर रोक का आदेश पारित किया जा चुका है। आगे भी शुआट्स द्वारा विवेचना में पुलिस को पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें