फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठवीं की छात्रा को गंदे वीडियो दिखाए, की अश्लील हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
घूमनगंज में रहने वाली छठवीं की छात्रा को उसके ही घर में किराये पर रहने वाले अधेड़ ने अश्लील वीडियो दिखाए। साथ ही उसके साथ अश्लील हरकत की।
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया। उधर, आरोपी घर छोड़कर भाग निकला है।

धूमनगंज में रहने वाली 12 साल की मासूम छठवीं की छात्रा है। उसके पिता ट्रांसपोर्टर हैं। इसी मकान में देवरिया निवासी अरविंद कुमार शुक्ला पिछले चार सालों से किराये पर रह रहा था। परिजनों का आरोप है कि रविवार दोपहर बेटी छत पर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर उसे छोड़कर भाग निकला।

मासूम रोते हुए नीचे आई और मां से आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर धूमनगंज थाने पहुंच गए। मामले की लिखित शिकायत करते हुए यह भी आरोप लगाया कि तीन महीने पहले भी आरोपी ने ऐसा ही किया था। तब उसने उसे जबरन अश्लील वीडियो दिखाया था।
विज्ञापन


बच्ची ने यह बात मां को बताई, लेकिन बदनामी के डर से परिवार चुप रहा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उसकी तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह घर छोड़कर भाग चुका था। पुलिस का कहना है कि आरोपी अपनी पत्नी व दो बच्चियों के साथ रहता था। घटना के बाद वह परिवार को छोड़कर भाग निकला। बाद में कुछ परिचित आकर परिवार को अपने साथ ले गए। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


करेली में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी से पड़ोसी युवक ने अश्लील हरकत की। पिता के निधन के बाद किशोरी अपनी मां के साथ रहती है। मां का आरोप है कि उसकी बेटी दोपहर में घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी सुधांशु जबरन घुस आया और अश्लील हरकत करते हुए कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट, छेड़खानी व धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें