फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शुआट्स विश्वविद्यालय के कुलपति आरबी लाल को झटका, जिला अदालत से जमानत खारिज

Thu, 11 Jan 2024 01:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भाजपा नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी के ऊपर जानलेवा हमला करने के आरोप में जेल में बंद शुआट्स विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरबी लाल को तगड़ा झटका लगा है। 31 दिसंबर से जेल में निरुद्ध प्रो. लाल की जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दी। 
विज्ञापन
आरबी लाल, कुलपति शुआटस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अदालत ने शुआट्स विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरबी लाल की जमानत अर्जी बृहस्पतिवार को खारिज कर दी। प्रो. लाल के खिलाफ पूर्व भाजपा नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने 31 दिसंबर को जानलेवा हमले की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं में नैनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीसी को गिरफ्तार विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।  

विज्ञापन


यह आदेश अपर जिला व सत्र न्यायाधीश आलोक दुबे की अदालत ने जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाबचंद्र अग्रहरि और प्रो. लाल की दलीलों को सुनकर दिया। कुलपति ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। बृहस्पतिवार को मामले में फैसला सुनाते हुए कुलपति की जमानत अर्जी खारिज कर दी। प्रो. लाल फिलहाल नैनी केंद्रीय कारागार में निरुद्ध हैं। 

विज्ञापन

हत्या के प्रयास के मामले में हुई थी गिरफ्तारी

शुआट्स विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आरबी लाल की गिरफ्तारी पूर्व भाजपा नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी की एफआईआर पर हुई है। दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने 31 दिसंबर को नैनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह टहलने के लिए अरैल बांध रोड पर आए थे। इसी दौरान उनके साथ उनके दोस्त सर्वेंद्र विक्रम सिंह भी थे। लौटते वक्त कुलपति आरबी लाल फॉर्च्यूनर गाड़ी से अपने दो साथियों के साथ आया और हत्या के प्रयास की नीयत से उसके ललकारने पर उसके दो साथियों ने फायरिंग की। जिसमें दिवाकर और उसके साथी सर्वेंद्र बाल-बाल बच गए। इसी मामले में आरबी लाल को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें