फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिसंबर से दिल्ली पहुंचने में  कम समय लेगी  शिवगंगा एक्सप्रेस

Wed, 25 Nov 2020 12:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
शिवगंगा एक्सप्रेस - फोटो : a
विज्ञापन
नई दिल्ली जाने वाली शिव गंगा एक्सप्रेस 1 दिसंबर से बदले हुए समय से चलेगी। यह गाड़ी रात 10.30 की बजाय रात 12.35 बजे नई दिल्ली के लिए प्रयागराज जंक्शन से रवाना होगी। अभी यह ट्रेन सुबह 8.10 बजे नई दिल्ली पहुंच रही है लेकिन 1 दिसंबर से यह गाड़ी सुबह 8.25 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। तकरीबन  घंटे भर का कम समय यह ट्रेन दिल्ली पहुंचने में लेगी।
विज्ञापन


इसी तरह वापसी में नई दिल्ली से यह ट्रेन शाम 6.55 की जगह रात 8.05 पर नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी और सुबह 3.55 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। वर्तमान समय यह ट्रेन रात 3.50 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच रही है। इसी तरह ग्वालियर से मडवाडी जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस 29 नवंबर से प्रयागराज जंक्शन सुबह 6.45 की जगह 6.55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें