सेना के सशक्तीकरण की कामना के साथ स्वामी नरेंद्रानंद ने लगाई डुबकी
काशी सुमेरु पीठाधीश्वर के शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने शनिवार को मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर संगम में आस्था की डुबकी लगाई और भारतीय सेना के सशक्तीकरण, देश की समृद्धि, विश्व मांगल्य की कामना के साथ मां गंगा का पूजन किया। उन्होंने कहा कि अमावस्या और पूर्णिमा के दिन अन्न दान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन मां गंगा समेत पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान-ध्यान करने से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने मौनी के अवसर पर मौन धारण करने का महत्व भी विस्तार से बताया। इस मौके पर स्वामी बृजभूषणानंद सरस्वती, पं. शशांकधर द्विवेदी, विनोद कुमार त्रिपाठी समेत कई अन्य लोगों ने भी डुबकी लगाई।