अंसार अहमद के घर पर बढ़ाई गई फोर्स
सुगबुगाहट है कि शाइस्ता परवीन अपने नाबालिग बेटों से मिलने हटवा आ सकती है। शाइस्ता की खोजबीन में लगी पुलिस इस खबर से सक्रिय हो गई है। हटवा में अंसार के घर पर फोर्स बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही गांव में भी फोर्स तैनात है। कई सिपाहियों को सादे वेष में भी तैनात किया गया है।
महिला पुलिस की तैनाती की गई है कि क्योंकि शाइस्ता कुछ बुर्कानशीं महिलाओं के साथ ही रहती है। वह खुद भी नकाब में रहती है। इसी कारण पुलिस अब तक न तो शाइस्ता को पकड़ पाई है न ही अशरफ की पत्नी जैनब को। अंसार के घर आने जाने वाले सभी को पूरी जांच पड़ताल के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। अतीक के दोनों बेटे भी घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। एसओ पूरामुफ्ती अजीत सिंह ने बताया कि गांव में फोर्स तैनात है। अतीक के बेटों से मिलने जुलने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।