फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती हाईटेक सिटी: खोदाई के दौरान मिट्टी में दबकर मजदूर की मौत पर हंगामा

Sat, 01 Aug 2020 10:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
मिट्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती हाईटेक सिटी में शनिवार को सीवर लाइन का गड्ढा खोद रहा एक मजूदर बगल में जेसीबी मशीन से खोदे गए गड्ढे में गिर गया। जिससे उसकी मिट्टी में दबकर मौत हो गई। आनन-फानन में उसके ऊपर से मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक में उसकी जान जा चुकी थी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय मजदूरों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया और परिजनों को थाने ले गई। थाने में भी परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया लेकिन जब कांट्रैक्टर ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया तब सब लोग शांत हुए और अपने-अपने घर चले गए।  

औद्योगिक क्षेत्र के मुंगारी गांव निवासी तुलसीराम पाल (50)  पुत्र गजरूप पाल क्षेत्र में बन रही सरस्वती हाईटेक सिटी में मजदूरी कर रहा था। उसके साथ गांव व आस पास के अन्य लोग भी मजूदरी कर रहे हैं। शनिवार को वह सीवर लाइन के लिए नाली खोद रहा था। बगल में जेसीबी मशीन से भी कार्य हो रहा था। दोपहर में काम करते समय जेसीबी के समीप वाले गड्ढे में तुलसीराम अचानक गिर गया और उस पर मिट्टी गिर गई। जिससे वह दब गया। इससे वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक में उसकी मौत हो चुकी थी। पता चलने पर गांव एवं परिवार के लोग मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के अलावा सीओ करछना आशुतोष तिवारी भी दल बल के साथ पहुंच गए। शव को थाने ले जाया गया। वहां भी परिजन हंगामा खड़ा कर दिए।

पुलिस ने कांट्रैक्टर को बुलाया। आर्थिक मदद के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। उसके बाद शव का पंचनामा करके पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। सीओ करछना आशुतोष तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का आश्वासन कांट्रैक्टर ने दिया है। उसके बाद परिजन शांत हो गए। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें