फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की कोरोना से मौत के दस दिन बाद बेटी और पत्नी की आई पॉजिटि रिपोर्ट

Sat, 01 Aug 2020 10:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Coronaindia, Coronavirus Test - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कोरोना जांच और उसकी रिपोर्ट को लेकर लगातार हो रही दिक्कतों का खामियाजा संक्रमितों को भुगतना पड़ रहा है। कुछ रोज पहले झूंसी के एक परिवार में पाए गए तीन कोरोना संक्रमितों ने होम आइसोलेशन मांगा था लेकिन कई दिनों तक ध्यान ही नहीं दिया गया। आवश्यक दिशा-निर्देश भी नहीं दिए गए। इसी बीच शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की एक और लापरवाही का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


झूंसी के कोरोना संक्रमित एक अधेड़ की मौत के दूसरे दिन परिजनों की कोरोना जांच कराई गई थी। जांच के दस दिन बाद शनिवार को परिजनों को हल्का लेखपाल ने फोन कर बताया कि अधेड़ की बेटी और पत्नी कोरोना संक्रमित है। शाम को एंबुलेंस उनके घर पहुंची और उन्हें शहर के अस्पताल में भर्ती। झूंसी के हवेलिया निवासी अधेड़ की कोरोना से संक्रमित होने के बाद 23 जुलाई को मौत हुई थी।

24 जुलाई को अधेड़ की पत्नी, बेटे और बेटी की कोरोना जांच हुई थी। तब से परिजन रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे। दस दिन बाद आज जब उन्हें लेखपाल ने फोन कर बताया कि मां और बेटी कोरोना पाजीटिव हैं तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शाम को एंबुलेंस उनके घर पहुंची और मां-बेटी को शहर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें