फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले अचानक पहुंचे प्रयागराज, आरएसएस पदाधिकारियों से की मुलाकात

Mon, 23 Aug 2021 10:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सरकार्यवाह ने रामशिरोमणि को  सच्चे अर्थों में संघ का स्वयंसेवक बताया। वह इस धरती के रत्न थे, ऐसे लोगों को संसार की भलाई के लिए बार-बार जन्म लेना चाहिए।  सामाजिक सेवा तथा शिक्षा का दानकर वह ऋण मुक्त होकर इस संसार से विदा हुए हैं ।
विज्ञापन
दत्तात्रेय होसबोले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले सोमवार को अचानक प्रयागराज पहुंचे। यहां संघ पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के  दिवंगत पूर्व विभाग संघ चालक राम शिरोमणि मिश्रा की तेरहवीं में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने वहां उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि देने के साथ कहा कि स्वर्गीय रामशिरोमणि मिश्र के जीवन पर पुस्तक का प्रकाशन होना चाहिए।
विज्ञापन


सरकार्यवाह ने रामशिरोमणि को  सच्चे अर्थों में संघ का स्वयंसेवक बताया। वह इस धरती के रत्न थे, ऐसे लोगों को संसार की भलाई के लिए बार-बार जन्म लेना चाहिए।  सामाजिक सेवा तथा शिक्षा का दानकर वह ऋण मुक्त होकर इस संसार से विदा हुए हैं । उनके जीवन पर एक पुस्तक प्रकाशित की जानी चाहिए। श्रद्धांजलि सभा को क्षेत्र प्रचारक अनिल, क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश, नेहरू ग्राम भारती के चांसलर जेएन मिश्रा, उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा परिषद के अध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान सभी ने उनके  व्यक्तित्व एवं कृतित्व की विस्तार से चर्चा की।

सभा में प्रांत संघचालक विश्वनाथ लाल निगम, जिला संघचालक सूर्य नारायण सिंह, प्रांत प्रचारक रमेश , अशोक उपाध्याय, राज बिहारी जी , प्रांत प्रचार प्रमुख डॉक्टर मुरार जी त्रिपाठी, सत्यपाल तिवारी ,डॉक्टर पीयूष , चयन बोर्ड सदस्य दिनेश मणि त्रिपाठी, विहिप के गजेंद्र, मुकेश , भाजपा के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौर आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। भाजपा नेता पवन दुबे ने उनके जीवन एवं परिवार का परिचय दिया। इस अवसर पर संघ के विभाग एवं जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी उनके परिजनतथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे। प्रांत प्रचार प्रमुख डा. मुरार जी त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में शिरकत के बाद सरकार्यवाह यहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें